{"_id":"5b4ccbcc4f1c1b8f568b49e5","slug":"153175956114-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत आपूर्ति से वंचित उपभोक्ताओं ने विद्युत उपकेंद्र का घेराव कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत आपूर्ति से वंचित उपभोक्ताओं ने विद्युत उपकेंद्र का घेराव कर किया प्रदर्शन
Updated Mon, 16 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
महरुआ (अंबेडकरनगर)। पिछले 6 दिनों से विद्युत आपूर्ति का लाभ पाने से वंचित पतौना फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं का धैर्य सोमवार को जवाब दे गया। बड़ी संख्या में एकजुट उपभोक्ताओं ने उपकेन्द्र का घेराव कर प्रदर्शन शुुरू कर दिया। ग्रामीणों का उग्र रूप देख पावर कॉर्पोरेशन कर्मचारियों ने इसकी सूचना तत्काल महरुआ पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही महरुआ एसओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, और उपभोक्ताओं को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। परंतु उपभोक्ता आपूर्ति बहाल किए जाने की मांग पर अड़े थे। इस बीच अधिशासी अभियंता व एसडीओ महरुआ उपकेंद्र पहुंचे। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत आपूर्ति बहाल की गई। इसके बाद ग्रामीणों का आक्रोश शांत हो सका।
गौरतलब है कि महरुआ उपकेन्द्र के पतौना फीडर में गड़बड़ी से 6 दिनों से दर्जनों गांवों की करीब 35 हजार की आबादी विद्युत आपूर्ति से वंचित थी। विद्युत कर्मियों का कहना था कि फीडर में आयी तकनीकी खराबी को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे आजिज आकर सोमवार सुबह चकरसेनपुर, घनेपुर, सारंगपुर दियरा, बरामदपुर जरियारी, हुसैनपुर, सरखने व किशुनीपुर आदि दर्जनों गांवों के ग्रामीण बड़ी संख्या में महरुआ उपकेन्द्र पहुंच गए। आपूर्ति बाधित होने से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द ही उनके फीडर की आपूर्ति बहाल न हुई तो वह सभी फीडर की आपूर्ति रोक देंगे। उपभोक्ताओं के आक्रोश को भांपते हुए विद्युत कर्मियों ने घटना की सूचना महरुआ पुलिस को दे दी।
सूचना मिलते ही एसओ महरुआ दिनेेश कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, और ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। परंतु ग्रामीणों ने कहा कि जब तक फीडर से आपूर्ति बहाल नहीं होती, तब तक वह वापस नहीं होने वाले हैं। इस बीच उपकेंद्र के घेराव की सूचना मिलते ही अधिशासी अधिकारी अकबरपुर एके यादव व एसडीओ वी कुमार मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। कहा कि जल्द ही आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी। बाद में अन्य फीडर के माध्यम से पतौना फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं की आपूर्ति वैकल्पिक व्यवस्था के तहत बहाल की गई। इसके बाद ग्रामीण उपकेंद्र से लौट गए। अधिशासी अधिकारी ने उपभोक्ताओं को भरोसा दिलाया कि उनके हितों की अनदेखी नहीं होगी। तकनीकी गड़बड़ी आई है, जिसे दूर कराया जा रहा है।