{"_id":"5b4a34194f1c1b44748b4ac6","slug":"15315896551-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ाम से निजात दिलाने को पुलिस प्रशासन ने लागू कराया बसों का डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ाम से निजात दिलाने को पुलिस प्रशासन ने लागू कराया बसों का डायवर्जन
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर में बढ़ते जाम संकट को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने अकबरपुर नगर से होकर फैजाबाद व लखनऊ जाने वाली बसों का डायवर्जन करा दिया है। इसके तहत आजमगढ़ की तरफ से आने वाली बसें शहर के भीतर आने की बजाए निर्माणाधीन एनएच से होकर फैजाबाद मार्ग पर अन्नावां बाजार में निकलेंगी। इसके बाद गंतव्य की तरफ मुख्य मार्ग से आगे बढ़ेंगी। दो दिन पहले से इस निर्देश का पालन शुरू कराया गया है, जिसका अब पूरी सख्ती से अनुपालन कराया जाएगा।
अकबरपुर नगर में यातायात के बढ़ते दबाव को लेकर लगातार समस्या उत्पन्न होती जा रही है। समूचा जिला मुख्यालय लगभग प्रतिदिन जाम के संकट से जूझता नजर आता है। इसमें आम लोगों के अलावा छात्र छात्राओं तथा मरीजों व उनके तीमारदारों को भी फंसकर परेशान होना पड़ता है। पूर्व में प्रशासन ने इससे निपटने के लिए पुलिसकर्मियों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई थी। इससे काफी हद तक यातायात व्यवस्था पर असर देखने को मिला था। हालांकि इस ड्यूटी में कतिपय कारणों से इन दिनों कटौती हो गई है, लेकिन तब भी लोगों को जाम की समस्या से बचाने के लिए पुलिस प्रशासन ने नई पहल की है। एसपी संतोष कुमार मिश्र ने बीते दिनों अधीनस्थों को निर्देश दिया कि कुछ बसों को निर्माणाधीन एनएच से होकर गुजारा जाए, तो शहर में वाहनों का दबाव कुछ कम हो सकता है। इसके बाद सीओ सिटी धर्मेंद्र सचान ने एआरएम व एआरटीओ के साथ बैठक की। इसमें तय हुआ कि आजमगढ़ की तरफ से आने वाली बसों को अकबरपुर नगर के बाहर से निर्माणाधीन एनएच से होकर गुजारा जाए। इसमें उन बसों को शामिल किया गया, जो अकबरपुर डिपो की नहीं थीं। अकबरपुर डिपो की जो बसें आजमगढ़ की तरफ आ रहीं, उन्हें नगर के भीतर आने देने का निर्णय हुआ। इसके बाद से आजमगढ़, मऊ व बलिया आदि डिपो की बसों को शहर के बाहर से होकर अन्नावां में निकाला जा रहा। इसके साथ ही जो बसें लखनऊ व फैजाबाद से होकर आजमगढ़ की तरफ जाती हैं, उन्हें शहर के भीतर से होकर जाने देने की छूट है।
ट्रैफिक प्रभारी सुधांशु वर्मा ने बताया कि नगर में जाम न लगने पाए इसलिए यह डायवर्जन लागू कराया गया है। इसका सकारात्मक असर भी देखने को मिल रहा है।