{"_id":"5b4a30564f1c1b41748b4a65","slug":"15315886917-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमीन व वीडीओ के हस्ताक्षर से जल्द बनना शुरू होंगे प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमीन व वीडीओ के हस्ताक्षर से जल्द बनना शुरू होंगे प्रमाणपत्र
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में लेखपालों की हड़ताल ने आय, जाति व निवास प्रमाणपत्र के लगभग 25 हजार आवेदन पत्र लंबित करा दिए हैं। इससे छात्र-छात्राओं समेत आम लोगों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए प्रशासन ने वैकल्पिक प्रबंधों में तेजी सुनिश्चित की है। ग्राम पंचायत अधिकारियों व राजस्व अमीनों की निर्धारित पोर्टल पर आईडी बनवाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। शहरी क्षेत्रों के लिए निकाय के अधिशाषी अधिकारियों की भी आईडी बनवाई जा रही। प्रशासन का मानना है कि इससे इन प्रमाणपत्रों पर जरूरी रिपोर्ट लगवाकर उसे संबंधित पात्रों को तेजी से उपलब्ध करवाया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि विभिन्न मागों को लेकर लेखपालों ने मई से कार्य बहिष्कार कर रखा है। ऐसा करने से उनके द्वारा किसी भी प्रकार के प्रमाणपत्र को निर्गत करने के लिए कोई रिपोर्ट नहीं लगाई जा रही है। इससे आय, जाति व निवास प्रमाणपत्र के आवेदनों पर रिपोर्ट नहीं लग पा रही है। गौरतलब है कि इन प्रमाणपत्रों के लिए जनसेवा व लोकवाणी केंद्रों के माध्यम से आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन करना होता है। आवेदनों के बाद इस पर संबंधित लेखपालों को अपनी रिपोर्ट लगानी होती है। यही रिपोर्ट न लगने के कारण ही प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही। नतीजा यह है कि जिले की पांच तहसीलों अकबरपुर, जलालपुर, टांडा, आलापुर व भीटी में बड़े पैमाने पर आवेदन पत्र लटके हुए हैं।
शुक्रवार तक सभी पांच तहसीलों को मिलाकर आय, जाति व निवास के 25 हजार 173 आवेदन पत्र लंबित पड़े थे। प्रतिदिन इन प्रमाणपत्रों के लिए लोग तहसीलों का चक्कर लगाकर लौटने को विवश हो रहे हैं। इस बीच अब प्रशासन ने वैकल्पिक प्रबंधों को लेकर तेजी सुनिश्चित किया है। इसके तहत ग्राम पंचायत अधिकारियों व राजस्व अमीनों की आईडी संबंधित पोर्टल पर बनवाई जा रही। इसमें तेजी से काम कराया जा रहा है। शहरी क्षेत्रों के लिए नगर पंचायत व नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारियों की भी ऐसी ही आईडी बनवाई जा रही है। प्रशासन की कोशिश है कि जल्द से जल्द इन आईडी के माध्यम से जरूरी रिपोर्ट लगवाई जा सके।
विज्ञापन
जल्द ही निर्गत कराए जाएंगे प्रमाणपत्र
प्रमाणपत्रों को लेकर हो रही समस्या संज्ञान में है। अन्य कर्मचारियों के माध्यम से वैकल्पिक प्रबंध कराए जा रहे हैं। जल्द ही इन प्रबंधों के तहत प्रमाणपत्रों पर रिपोर्ट लगना सुनिश्चित कराया जाएगा। - गिरिजेश त्यागी, अपर जिलाधिकारी