फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   हड़ताल से वापस न लौटे प्रशिक्षु लेखपाल तो सेवा होगी समाप्त

हड़ताल से वापस न लौटे प्रशिक्षु लेखपाल तो सेवा होगी समाप्त

Thu, 12 Jul 2018 10:32 PM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
हड़ताल से वापस न लौटे प्रशिक्षु लेखपाल तो सेवा होगी समाप्त
अंबेडकरनगर। प्रांतीय आह्वान पर धरने में शामिल प्रशिक्षु लेखपालों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए अकबरपुर तहसील प्रशासन ने नोटिस जारी किया है। कहा गया कि शासन के निर्देशों के उल्लंघन में क्यों न सेवा समाप्त कर दी जाए। एसडीएम अभिषेक पाठक के निर्देश पर तहसीलदार ने सभी 43 प्रशिक्षु लेखपालों को नोटिस जारी किया है। कहा कि यदि शीघ्र हड़ताल खत्म कर सरकारी कार्य में सहयोग नहीं किया जाता है, तो सभी के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। नोटिस में शासन से लागू किए गए एस्मा कानून का उल्लेख करते हुए कहा गया कि इसके लागू होने के दौरान कोई भी कर्मचारी सरकारी कार्य का बहिष्कार नहीं कर सकता।
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रांतीय आह्वान पर लेखपाल अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक पखवारे से अधिक समय से आंदोलित हैं। धीरे-धीरे लेखपालों का धरना उग्र हो रहा है। लेखपालों की इस हड़ताल से सरकारी काम काज व्यापक पैमाने पर प्रभावित हो रहा है। न तो भूलेख से संबंधित कार्य हो पा रहे हैं, और न ही आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आने वाले आवेदनों पर रिपोर्ट लग पा रही है। इससे दिन-प्रतिदिन आम लोगों की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। तहसील प्रशासन ने लेखपालों से हड़ताल समाप्त करने के लिए वार्ता भी की, लेकिन इसके बावजूद हड़ताल जारी है। ऐसे में शासन ने प्रदेश में एस्मा यानि आवश्यक सेवाओं का अनुरक्षण कानून लागू कर दिया है। इसके लागू होने के चलते कोई भी सरकारी कर्मचारी सरकारी कार्यों का बहिष्कार नहीं कर सकता है। इसके बावजूद लेखपालों का धरना जारी है। शासन के निर्देशों के क्रम में एसडीएम सदर अभिषेक पाठक ने मामले को गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन

एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार अकबरपुर गिरिवर सिंह ने सभी 43 प्रशिक्षु लेखपालों को नोटिस जारी किया है। तहसीलदार ने बताया कि पूर्व में भी प्रशिक्षु लेखपालों से हड़ताल में न शामिल होने की नोटिस जारी किया गया था। परंतु उनके द्वारा उल्लंघन किया जा रहा है। ऐसे में अब दोबारा नोटिस जारी किया जा रहा है कि शासनादेशों के उल्लंघन में क्यों न आपकी सेवा समाप्त कर दी जाए। यदि जल्द ही प्रशिक्षु लेखपाल कार्य पर नहीं लौटते हैं तो उनके विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जारी की गई है कारण बताओ नोटिस
प्रशिक्षु लेखपाल को हड़ताल से वापस आने के लिए पूर्व में नोटिस जारी किया गया था। पुन: शासन के निर्देश पर उन्हें नोटिस जारी किया गया है। शासन से एस्मा लागू किया गया है। ऐसे में कोई कर्मचारी कार्य का बहिष्कार नहीं कर सकता है। प्रशिक्षु लेखपालों को नोटिस दिया जा रहा है कि यदि वे जल्द कार्य पर नहीं लौटते हैं तो उनके विरुद्ध सेवा समाप्ति की कार्रवाई कर दी जाएगी। -अभिषेक पाठक, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed