फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   सरकार की धमकी से डरकर हड़ताल समाप्त नहीं करेंगे लेखपाल

सरकार की धमकी से डरकर हड़ताल समाप्त नहीं करेंगे लेखपाल

Tue, 10 Jul 2018 11:32 PM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
सरकार की धमकी से डरकर हड़ताल समाप्त नहीं करेंगे लेखपाल
सरकार की धमकी से नहीं डरेंगे लेखपाल
विज्ञापन

- अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे लेखपालों ने प्रदर्शन कर दी चेतावनी
फोटो 4
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। विभिन्न मागों को लेकर प्रांत व्यापी आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे लेखपालों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट के निकट प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि लेखपालों की मांगों के निस्तारण की बजाए उल्टे उनका बस्ता रखवाने की धमकी दी जा रही है। ये कतई उचित नहीं है। चेतावनी दी गई कि जब तक उनकी मांगों का निस्तारण नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

नेतृत्व कर रहे अध्यक्ष रामचरन दुबे ने कहा कि, जायज मांगों को लेकर लेखपाल आंदोलनरत हैं। ग्रेड-पे 2800 रुपये करने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन सरकार इसे लेकर गंभीरता नहीं दिखा रही। कहा कि समस्या का निस्तारण करने की बजाए, उनके हक की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। लेखपाल संघ इससे विचलित होने वाला नहीं है। उपाध्यक्ष अमजद अली व रामकेश वर्मा ने कहा कि समान सेवा, समान कार्य के बावजूद असमान वेतन दिया जा रहा है। वेतन विसंगति दूर करने की मांग पूरी करने को लेकर जिम्मेदार अधिकारी गंभीर नहीं हैं। घोषणा के बावजूद लेखपालों को न तो लैपटॉप दिया जा रहा और न ही स्मार्ट फोन। चेतावनी देते हुए कहा गया कि जब तक उनकी मांगों का निस्तारण नहीं होता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान मयाराम उपाध्याय, रामनरायन गौड़, दीपनरायन शुक्ल, प्रकाश राय, शेषराम वर्मा, सूर्यभान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed