फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   सिंचाई करते समय स्विच बोर्ड में उतरे करंट से गई युवक की जान

सिंचाई करते समय स्विच बोर्ड में उतरे करंट से गई युवक की जान

Tue, 10 Jul 2018 10:04 PM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
सिंचाई करते समय स्विच बोर्ड में उतरे करंट से गई युवक की जान
स्विच बोर्ड में उतरे करंट से युवक की मौत
विज्ञापन

सिंचाई करने के लिए मोटर चलाने गया था रामेश्वर
जलालपुर थाना क्षेत्र के बतिया गांव का मामला
अंबेडकरनगर। जलालपुर थाना क्षेत्र के बतिया गांव में मंगलवार को सुबह खेत की सिंचाई करने के लिए मोटर चलाने पहुंचे युवक की स्विच बोर्ड में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। अचानक हुई घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
जलालपुर थाना क्षेत्र के बतिया गांव निवासी रामेश्वर (30) पुत्र भुलई सुबह खेत की सिंचाई करने को लेकर मोटर चलाने के लिए ट्यूबवेल कक्ष में गया। जैसे ही उसने स्विच दबाया, तभी वह उसमें उतरे करंट की चपेट में आ गया। गुहार लगाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे बोर्ड से अलग किया, लेकिन तब तक रामेश्वर गंभीर रूप से झुलस गया और बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। सांस चलने की उम्मीद में उसे आनन-फानन में नगर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसओ नीरज सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवक की मौत होने से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन



इंसेट
करंट लगने से दो महिला झुलसे
अकबरपुर थाना क्षेत्र के लोरपुर निवासी सावित्री (32) पत्नी राजनरायन मंगलवार को सुबह उस समय करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई, जब वह घर की सफाई कर रही थी। बताया जाता है कि साफ-सफाई के दौरान वह कूलर हटा रही थी कि इसी बीच उसमें उतरे करंट की चपेट में आ गई। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं, इसी थाना अंतर्गत शुकुलपट्टी गांव निवासी इंद्रबली (50) पुत्र रामदुलार सोमवार देर शाम घर की बिजली ठीक करने के दौरान उतरे करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed