फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   पौधरोपण अभियान पर असर, वन विभाग को पर्याप्त बरसात का इंतजार

पौधरोपण अभियान पर असर, वन विभाग को पर्याप्त बरसात का इंतजार

Mon, 09 Jul 2018 10:33 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
पौधरोपण अभियान पर असर, वन विभाग को पर्याप्त बरसात का इंतजार
अंबेडकरनगर। वन विभाग ने पर्याप्त बरसात न होने से पौधरोपण अभियान फिलहाल स्थगित कर दिया है। विभाग के अनुसार 25 जून से जो अभियान शुरू होना था, वह अब पूरी तरह बारिश पर निर्भर है। जब भी समुचित बारिश का दौर शुरू होगा, तभी यह अभियान शुरू हो जाएगा। कुल 23 लाख पौधे लगाए जाएंगे। क्रिटिकल जोन में शामिल भीटी तहसील क्षेत्र में पांच स्मृति वन लगाए जाने का भी लक्ष्य है। इन वनों में कुल 2 लाख पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रत्येक वर्ष जून के अंतिम सप्ताह से अगस्त माह के अंतिम सप्ताह तक पौधरोपण अभियान चलाया जाता है। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी गत 25 जून से पौधरोपण अभियान चलना था। अगस्त माह तक चलने वाले अभियान में जिले को कुल 23 लाख पौधे लगाए जाने का लक्ष्य शासन से मिला है। इसमें क्रिटिकल जोन में शामिल भीटी तहसील क्षेत्र में पांच स्मृति वन लगाया जाना भी शामिल है। इन वन में पीपल, नीम, आम, बरगद व पाकड़ के 2 लाख पौधे लगाए जाने हैं। यह पौधे ग्राम पंचायत द्वारा लगाया जाएगा। इसके अलावा वन विभाग द्वारा 6 लाख, ग्राम्य विकास विभाग, सिंचाई विभाग व उद्यान विभाग द्वारा साढ़े पांच लाख पौधे लगाए जाएंगे। शेष पौधे कृषक द्वारा अपनी निजी भूमि पर लगाया जाएगा। इसके लिए अभियान चलाकर कृषकों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

हालांकि समुचित बारिश न होने से अब तक पौधरोपण अभियान की शुरुआत ही नहीं हो सकी है। दरअसल जून के अंतिम सप्ताह से ही बारिश का दौर शुरू हो जाता है, जो अगस्त माह के अंतिम सप्ताह तक चलता रहता है। इस दौर में ही पौधरोपण अभियान भी चलाया जाता है। अब जबकि अब तक समुचित बारिश ही नहीं हुई, तो इसका सीधा प्रभाव अभियान पर पड़ा है। वन विभाग के अनुसार यदि समुचित बारिश नहीं होती है, तो ऐसे क्षेत्रों का चिन्हांकन किया जाएगा, जहां कुछ बारिश हुई हो। उन स्थानों पर आवश्यकतानुसार पौधे लगाए जाएंगे। इस बीच अगले एक सप्ताह में यदि पर्याप्त बारिश हो जाती है, तो तेजी से पौधरोपण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश होते ही शुरू होगा अभियान
बारिश न होने के चलते पौधरोपण अभियान नहीं शुरू हो सका है। जैसे ही सुचारु बारिश होगी अभियान की शुरुआत कर दी जाएगी। बारिश होने पर यह अभियान अगस्त तक चलेगा। -गंगाप्रसाद, प्रभागीय वनाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed