फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   जिले के कई क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश, खिले किसानों के चेहरे

जिले के कई क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश, खिले किसानों के चेहरे

Sun, 08 Jul 2018 11:16 PM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
जिले के कई क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश, खिले किसानों के चेहरे
अंबेडकरनगर। उमसभरी गर्मी के बीच रविवार दोपहर बाद जिले के कुछ क्षेत्रों में मूसलधार, तो कहीं हल्की बारिश हुई। बारिश से भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों ने राहत की सांस ली, तो धान की रोपाई में लगे किसानों के भी चेहरे खिल उठे। हालांकि जिन क्षेत्रों में तेज बारिश नहीं हुई, वहां किसानों को मायूस हाथ लगी। उधर जिन स्थानों पर तेज बारिश हुई, वहां जगह जगह जलभराव उत्पन्न हो गया। इससे लोगों को आवागमन में मुश्किलें हुईं। इस बीच बारिश से लगातार गिर रहे जलस्तर में सुधार की कुछ उम्मीद लोगों की बढ़ी है। उनका मानना है कि यदि इसी प्रकार आगे भी बारिश हो, तो जलस्तर में सुधार से पेयजल समस्या कुछ हद तक दूर हो सकेगी। मौसम विभाग ने आगे भी मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को रविवार अपराह्न कुछ राहत मिली। सुबह से ही तेज धूप निकलने से प्रचंड गर्मी का दौर शुरू हो गया था। हालांकि दोपहर बाद आसमान पर काले बादल मंडराने लगे। उम्मीद हुई कि शायद बारिश हो जाए। जिले के भीटी तहसील के विभिन्न क्षेत्रों में मूसलधार बारिश शुरू भी हो गई। लगभग एक घंटे तक जमकर बारिश हुई। इसके अलावा जिला मुख्यालय के कुछ क्षेत्रों में तेज, तो कुछ में हल्की बारिश हुई। जलालपुर, आलापुर व टांडा तहसील क्षेत्रों में भी हल्की बारिश हुई। हालांकि भीटी व महरुआ आदि क्षेत्रों में हुई तेज बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। इससे भीषण गर्मी झेल रहे लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

भीटी तहसील क्षेत्र व जिला मुख्यालय के कुछ क्षेत्रों में हुई तेज बारिश से संबंधित किसानों के चेहरे खिल उठे। दरअसल इन दिनों धान की रोपाई का दौर चल रहा है। बारिश न होने से इसमें बाधा उत्पन्न हो रही थी। साधन संपन्न तो किसी प्रकार सिंचाई की वैकल्पिक व्यवस्था कर काम चला रहे थे, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर किसान की उम्मीदें बारिश पर ही टिकी हुई थीं। रविवार को हुई बारिश ने उनकी मुश्किलें कुछ आसान कर दी। हालांकि जिन क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई, वहां किसानों को मायूसी हाथ लगी। नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि मानसून जिले में पहले ही दस्तक दे चुका है। आज कई इलाकों में हल्की से मध्यम बरसात हुई है। आगे भी मौसम इसी तरह बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलभराव से हुई समस्या
भीटी, महरुआ व जिला मुख्यालय के कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश से जगह जगह जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। नाले व नालियों का गंदा पानी सड़क पर बहने लगा। इससे लोगों को आवागमन में मुश्किलें उठानी पड़ी। अकबरपुर फैजाबाद मार्ग पर शीतला आश्रम से लेकर बनगांव रोड के निकट नाले का गंदा पानी सड़क पर बहने लगा। ऐसे में न सिर्फ आमजन, बल्कि दुकानदारों को भी मुश्किलें उठानी पड़ी। जूता चप्पल व्यवसाई अजय सिंह ने कहा कि दुकान के सामने गंदा पानी भर जाने से ग्राहक दुकान तक नहीं पहुंच पाते। मोबाइल व्यवसाई अशफी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जब तक जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक जलभराव की समस्या दूर नहीं होगी।


जलस्तर में सुधार की उम्मीद
पेयजल संकट से जूझ रहे भीटी तहसील क्षेत्र के लोगों को जलस्तर में सुधार की कुछ उम्मीद बढ़ी है। दरअसल भीटी तहसील क्षेत्र को क्रिटिकल जोन में शामिल किया गया है। जलस्तर गिरने से लगभग सभी साधारण हैंडपंप जवाब दे चुके हैं, तो ज्यादातर इंडिया मार्का हैंडपंप भी अब जवाब देने लगे थे। रविवार को हुई मूसलधार बारिश से जलस्तर में कुछ सुधार की उम्मीद है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यदि इसी प्रकार समय समय पर तेज बारिश होती रहे, तो पेयजल समस्या कुछ हद तक दूर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed