{"_id":"5b39109c4f1c1b4d108b54a1","slug":"1530466460103-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल सेवा हुई ठप, लगभग 3 लाख उपभोक्ताओं को हुई मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल सेवा हुई ठप, लगभग 3 लाख उपभोक्ताओं को हुई मुश्किलें
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भारतीय दूरसंचार सेवा रविवार को एक बार फिर से बेपटरी हो गई। फैजाबाद में आई गड़बड़ी के चलते रविवार सुबह से ही सेवा पूरी ठप हो गई। देर शाम तक गड़बड़ी दूर नहीं की जा सकी थी। इससे जिले के लगभग तीन लाख बीएसएनएल उपभोक्ताओं को दिक्कत का सामना करना पड़ा। बीएसएनएल सेवा ठप होने से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर टिकट आरक्षण का कार्य प्रभावित हुआ। टिकट आरक्षण के लिए आने वाले ज्यादातर लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। और तो और एटीएम सेवा भी लगभग पूरे दिन पूरी तरह ठप रही। ज्यादातर एटीएम के शटर नहीं खुल सके। नतीजा यह रहा कि उपभोक्ताओं को धननिकासी के लिए इधर उधर भटकने को मजबूर होना पड़ा।
बीते एक माह में चौथी बार रविवार को बीएसएनएल सेवा सुबह से ही ठप हो गई। दूरसंचार कार्यालय के अनुसार फैजाबाद में केबल कटने के कारण सेवा बेपटरी हुई। सुबह से ही ठप हुई बीएसएनएल सेवा का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। नतीजा यह रहा कि जिले के लगभग तीन लाख बीएसएनएल सिमकार्डधारकों को विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उन्हें बात करने के लिए निजी कंपनी के सिम का सहारा लेने को मजबूर होना पड़ा। सबसे अधिक समस्या व्यापारियों को हुई। दरअसल ज्यादातर व्यापारी बीएसएनएल सेवा का प्रयोग करते हैं। ऐसे में उन्हें रविवार को व्यापक मुश्किलें उठानी पड़ी।
बीएसएनएल सिमधारक सब्जी व्यापारी रमेश कुमार व गिरीशकुमार ने कहा कि बीएसएनएल सेवा से अब मोहभंग होने लगा है। आए दिन सेवा बाधित होती रहती है। रविवार को भी सुबह से ही सेवा ठप हो गई। शाम तक यह सेवा बहाल नहीं हो सकी। इससे उन्हें मजबूरन निजी कंपनी के सिम का सहारा लेने को मजबूर होना पड़ा। जलालपुर के जगदीश कुमार व पवन कुमार ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि बीएसएनएल सेवा का सुचारु संचालन हो सके, इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाना चाहिए।
विज्ञापन
निराश लौटे रेल आरक्षण कराने आए लोग
बीएसएनएल सेवा ठप होने से रविवार को अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर टिकट आरक्षण का कार्य प्रभावित हुआ। टिकट आरक्षण के लिए सुबह से आरक्षण खिड़की पर लोगों की लाइन लग गई, लेकिन सेवा बहाल न होने से उन्हें मायूस होकर वापस लौटने को मजबूर होना पड़ा। दिल्ली के लिए आरक्षण कराने पहुंचे अभिमन्यु व अहमदाबाद के लिए आरक्षण कराने पहुंचे चंद्रशेखर ने कहा कि बीएसएनएल सेवा के ठप होने से आरक्षण कार्य भी नहीं हो सका। अब मायूस होकर वापस घर लौटना पड़ रहा है। मुंबई के लिए टिकट आरक्षण कराने पहुंचे रामउजागिर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि वे बीते दो दिनों से आरक्षण के लिए रेलवे स्टेशन जा रहे हैं, लेकिन आरक्षण कार्य नहीं हो सका। उधर अकबरपुर रेलवे स्टेशन अधीक्षक जियालाल ने बताया कि बीएसएनएल सेवा के ठप होने से आरक्षण का कार्य प्रभावित हुआ।
एटीएम सेवा ने भी दिया दगा, नहीं हो सकी धननिकासी
रविवार को बीएसएनएल सेवा ठप होने से एटीएम सेवा ने भी उपभोक्ताओं का साथ छोड़ दिया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में एसबीआई, बीओबी, पीएनबी, यूनियन बैंक, एचडीएफसी, एक्सिस, महाराष्ट्रा समेत अन्य बैंकों के 125 एटीएम हैं। रविवार को लगभग सभी एटीएम बंद रहे। यदि किसी के शटर खुले भी, तो उसका लाभ उपभोक्ताओं को नहीं मिल सका। अकबरपुर नगर में फैजाबाद रोड स्थित एसबीआई, एचडीएफसी, एक्सिस बैंक, बस स्टेशन क्षेत्र में एसबीआई, एचडीएफसी, शहजादपुर में बीओबी, पीएनबी, यूनियन, इलाहाबाद बैंक के एटीएम बंद रहे। जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार नगर क्षेत्र में स्थित बीओबी, एसबीआई, एचडीएफसी, महाराष्ट्रा व सेंट्रल बैंक, भीटी प्रतिनिधि के अनुसार बीओबी व एचडीएफसी, आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार एसबीआई, यूनियन, एचडीएफसी, महरुआ प्रतिनिधि के अनुसार कारपोरेशन व बीओबी के एटीएम उपभोक्ताओं का साथ नहीं दे सके। नतीजा यह रहा कि धननिकासी के लिए उपभोक्ताओं को सुबह से ही इधर-उधर की दौड़ लगाने को मजबूर होना पड़ा। उधर एलडीएम अरुण कुमार सिंह ने बताया कि ज्यादातर एटीएम से सुचारु रूप से धननिकासी हुई है। कुछ में गड़बड़ी हुई थी।
जल्द दूर होगी समस्या
फैजाबाद जनपद में केबल कटने से बीएसएनएल सेवा प्रभावित हुई। इसे ठीक कराने का कार्य चल रहा है। उम्मीद है कि रविवार देर शाम तक गड़बड़ी दूर कर सेवा बहाल कर दी जाएगी। -उदयराज, सहायक दूरसंचार अधिकारी