{"_id":"5b3668fc4f1c1bf66e8babc1","slug":"153029247616-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाटमिक्स प्लांट से बनेगा अकबरपुर नगर का मुख्य भीतरी मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाटमिक्स प्लांट से बनेगा अकबरपुर नगर का मुख्य भीतरी मार्ग
Updated Fri, 29 Jun 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अकबरपुर नगर पालिका प्रशासन ने नगर के सबसे व्यस्ततम व मुख्य भीतरी मार्ग का निर्माण हाटमिक्स प्लांट से कराने का निर्णय लिया है। तय हुआ है कि फौव्वारा तिराहे से लेकर पूर्वी नाका स्थित जेतली इंटर कॉलेज के निकट तक के लगभग एक किलोमीटर से ज्यादा लंबे मार्ग का निर्माण कराने के दौरान मौजूदा पिच मार्ग के दोनों तरफ बनी पटरियों को समाप्त कराया जाएगा। पटरियों को भी पिच कराते हुए सड़क को चौड़ा कराया जाएगा, जिससे मार्ग जाम का संकट समाप्त हो सके।
जिला मुख्यालय का शहजादपुर चौक क्षेत्र ही समूचे अकबरपुर नगर का मुख्य केंद्र है। सभी प्रकार के ज्यादातर बड़े प्रतिष्ठान व खरीददारी का मुख्य केंद्र यही क्षेत्र माना जाता है। इस मार्ग पर लगातार यातायात का दबाव बढ़ रहा है। सड़क कई जगह क्षतिग्रस्त भी हो चुकी है। सड़क के किनारे बने पटरियों पर ज्यादातर जगहों पर दुकानदारों ने स्थाई या अस्थाई अतिक्रमण कर रखा है। नतीजा यह कि बाइक, साइकिल, कार या अन्य वाहन खड़े होने के चलते दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है। अकबरपुर नगर पालिका परिषद प्रशासन ने इसे देखते हुए अब बड़ा निर्णय लिया है। अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने बताया कि जनहित मेें अब इस पूरे मार्ग का निर्माण हाटमिक्स प्लांट से कराने का निर्णय लिया गया है। मार्ग का निर्माण अब तक सामान्य ढंग से ही कराया जाता रहा है। पहली बार इस मार्ग का निर्माण हाटमिक्स प्लांट से होगा। अध्यक्ष ने कहा कि जनहित में तय हुआ है कि मौजूदा पिच मार्ग के दोनों तरफ जो पटरियां हैं, उसे समाप्त किया जाएगा। इन पटरियों पर फिलहाल इंटरलाकिंग ईंट लगी हुई है। कोशिश होगी कि इन ईंटों को सुरक्षित निकालकर उनका कहीं अन्यत्र सदुपयोग कराया जा सके।
अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज गुप्त ने योजना की जानकारी देते हुए कहा कि पटरियों को समाप्त करने का निर्णय इसलिए हुआ है, जिससे सड़क को और चौड़ा किया जा सके। जब दोनों तरफ नाली के निकट तक हाटमिक्स प्लांट से सड़क बन जाएगी। तब अतिक्रमण की संभावना को काफी हद तक कम किया जा सकेगा। उन्होंने नागरिकों से आहवान किया कि जनहित के लिए इस बड़े निर्णय में उन्हें अपना भी सहयोग देना होगा। बताया कि अभी इसका स्टीमेट नही बना है। जल्द ही पालिका बोर्ड से प्रस्ताव पारित कराकर काम शुरू कराया जाएगा। मार्ग निर्माण से लगभग तीस हजार की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
सड़क को बचाने के होंगे विशेष प्रबंध
हाट मिक्स प्लांट से मार्ग निर्माण के बाद सड़क को क्षतिग्रस्त होने से बचाने के लिए विशेष इंतजाम किया जाएगा। नगर परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने बताया कि हिन्दू व मुस्लिम धर्म के विभिन्न आयोजनों में नगर में व्यापक साज सजावट होती है। शहजादपुर भीतरी मार्ग में यह साज सजावट सर्वाधिक होती है। इसे देखते हुए ही मार्ग निर्माण के साथ साथ थोड़ी थोड़ी दूर पर पोल लगाने के लिए विशेष स्थान बना जाएगा। पर्वों में बगैर किसी तोडफ़ोड़ के इन्हीं स्थानों पर पोल लगाकर लोग अपना अपना आयोजन निपटा सकते हैं।