फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   छेड़छाड़ के आरोपी ने साथियों संग पीड़िता के घर पर बोला हमला

छेड़छाड़ के आरोपी ने साथियों संग पीड़िता के घर पर बोला हमला

Fri, 29 Jun 2018 10:28 PM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ के आरोपी ने साथियों संग पीड़िता के घर पर बोला हमला
महरुआ (अंबेडकरनगर)। युवती से छेड़छाड़ के आरोपी एक शोहदे ने जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद अपने साथियों के साथ बृहस्पतिवार रात पीड़िता के घर हमला बोल दिया। आरोप है कि शोहदे ने युवती के परिवारीजनों की जमकर पिटाई की। इससे गांव में चीख पुकार का माहौल हो गया। ग्रामीण जब तक एकजुट होकर मौके पर घेराबंदी करते तब तक आरोपी फरार हो गए। सूचना पर महरुआ थाना समेत आसपास के कई थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। देररात एएसपी व सीओ भीटी भी मौके पर गांव पहुंच गए और छानबीन की। एएसपी ने गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दिया है। पुलिस ने वारदात शामिल पांच लोगों के विरुद्ध नामजद केस दर्ज किया है। शुक्रवार को पीड़ित परिवार ने एसपी से मिलकर मामले में कड़ी कार्रवाई की भी मांग की।
विज्ञापन

बीते दिनों महरुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ किया था। इस मामले में युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपी संजय सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया जाता है कि गत दिवस आरोपी जमानत पर जेल से रिहा होकर वापस लौटा। आरोप है कि गुरुवार रात करीब 9 बजे पीड़िता के परिवारीजन भोजन कर रहे थे। इसी बीच आरोपी संजय ने अपने 4-5 साथियों के साथ उनके घर पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडे से परिवारीजनों की पिटाई शुरू कर दी। इससे उन लोगों में चीख पुकार मच गई। गुहार पर आस पास के ग्रामीणों ने घेराबंदी शुरू की। हालांकि हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना तत्काल ग्रामीणों ने यूपी 100 डायल पुलिस टीम व महरुआ एसओ को दी।
विज्ञापन

महरुआ पुलिस टीम गांव पहुंची। पीड़ित परिवार पर इस तरह दुस्साहसिक पूर्ण ढंग से हुई घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए महरुआ पुलिस ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस उच्चाधिकारियों को दी। एसपी संतोष कुमार मिश्र के निर्देश पर थोड़ी ही देर में भीटी, अहिरौली, बेवाना समेत आस पास के अन्य थानों से भारी संख्या में पुलिस बल गांव पहुंच गया। देररात एएसपी पश्चिमी सुरेंद्र दास ने सीओ भीटी के साथ गांव का दौरा किया। पीड़ित परिवार को समुचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। एएसपी ने गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दिया है। वहीं, शुक्रवार सुबह पीड़ित परिवार एसपी संतोष कुमार मिश्र से मिलकर मामले में समुचित कार्रवाई किए जाने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ वसुदेव राणा ने बताया कि पिटाई में घायल युवती के पिता का मेडिकल का परीक्षण कराया गया है। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी संजय सिंह, अक्षय सिंह, रामकुमार सिंह, घनश्याम सिंह, सत्यम उर्फ बब्लू सिंह के विरुद्ध मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed