{"_id":"5b3510ca4f1c1bca228b8068","slug":"153020436218-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड़कों की जांच शुरू, आधा दर्जन से अधिक जगह मिली गड़बड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड़कों की जांच शुरू, आधा दर्जन से अधिक जगह मिली गड़बड़ी
Updated Thu, 28 Jun 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सड़क निर्माण में लापरवाही बरते जाने की पोल परत दर परत खुलने लगी है। शासन के निर्देश पर शासन स्तर पर गठित टीमों द्वारा जिले की 600 से अधिक सड़कों की जांच का कार्य 26 जून से प्रारंभ हुआ। अब तक 48 सड़कों की जांच हो चुकी हैं। इसमें आधा दर्जन सड़कों के निर्माण में गड़बड़ी पाई गई। इस पर जहां संबंधित सड़कों की मरम्मत का निर्देश दिया गया। शीघ्र ही जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी। अनुमान लगाया जा रहा कि संबंधित ठेकेदारों के विरुद्ध आने वाले समय में बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
गैरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़कों के निर्माण की गुणवत्ता की जांच का निर्देश दिया था। मुख्यमंत्री की मंशानुरूप इसके लिए शासन स्तर पर अलग-अलग टीमों का गठन कर सड़कों की गुणवत्ता की जांच करने का निर्देश दिया गया। इसके तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित 600 से अधिक सड़कों की जांच होनी है। 26 जून से 6 जुलाई तक चलने वाले महाअभियान में अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोकनिर्माण विभाग समेत सभी अभियंताओं द्वारा 48 सड़कों का स्थलीय निरीक्षण कर उसकी गुणवत्ता की जांच की गई। अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोकनिर्माण यतेंद्र कुमार ने जलालपुर सिकंदरपुर से अरिया जाने वाले मार्ग की जांच की, तो लगभग 500 मीटर लंबाई में सड़क खराब मिली। उन्होंने इस पर संबंधित ठेकेदार को तत्काल मरम्मत का निर्देश दिया।
अधिशासी अभियंता ने सुखारी से ताराखुर्द मार्ग व अकबरपुर गौहनिया मार्ग का जायजा लिया। सुखारीगंज मार्ग तो ठीक मिला, लेकिन अकबरपुर गौहनिया मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे पाए गए। इस पर संबंधित ठेकेदार को निर्देशित किया कि अविलंब सड़क को गड्ढामुक्त किया जाए। इसके अलावा सहायक अभियंता ने पूरा बजगोती का जायजा लिया, तो कई स्थानों पर पैच क्षतिग्रस्त मिली। बगिया सड़क की गुणवत्ता तो ठीक मिली, लेकिन डांड़ीपार सड़क मेें भी पैच क्षतिग्रस्त मिला। धजवल मार्ग जांच में ठीक पाया गया। इसी प्रकार कई अन्य मार्गों का भी जायजा लिया गया। 48 सड़कों के जायजे में छह सड़कों के निर्माण में गड़बड़ी पाई गई। विभाग द्वारा शीघ्र ही जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही कि गड़बड़ी करने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध आने वाले समय में बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
शीघ्र भेजी जाएगी रिपोर्ट
शासन के निर्देशानुसार 26 जून से सड़कों की जांच के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया गया है। 48 सड़कों की जांच हो चुकी है। कुछ में गड़बड़ी पाई थी, जिसे ठीक कराने का निर्देश संबंधित ठेकेदार को दिया गया है। शीघ्र ही जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी। -यतेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोकनिर्माण विभाग