फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   विद्युतकर्मियों की लापरवाही ने ले ली ननिहाल आए किशोर की जान

विद्युतकर्मियों की लापरवाही ने ले ली ननिहाल आए किशोर की जान

Mon, 18 Jun 2018 10:32 PM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
विद्युतकर्मियों की लापरवाही ने ले ली ननिहाल आए किशोर की जान
आलापुर (अंबेडकरनगर)। सैदपुर रसीदपुर गांव में सोमवार सुबह आंधी में टूटे विद्युत तार के चपेट में आकर बाग में आम बीनने गए नौ वर्षीय गौरव की मौत हो गई। किशोर की मौत से ग्रामीण भड़क गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने बवाल शुरू कर दिया। सूचना पर तहसीलदार आलापुर व एसओ आलापुर पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। ग्रामीणों को कार्रवाई का भरोसा दिलाकर मामला शांत कराया। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली कर्मियों की लापरवाही के चलते किशोर की जान गई। कहा, बीते दिनों आयी आंधी में विद्युत तार टूटकर गिरा था। कई बार विभागीय अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई, लेकिन किसी ने सही कराने की जरूरत नहीं समझी। तार में करंट प्रवाहित होता रहा था जिसके चलते यह हादसा हुआ।
विज्ञापन

जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के केदरुपुर गांव निवासी गौरव (9) पुत्र शेेषनाथ गर्मी की छुट्टी बिताने इन दिनों आलापुर थाना क्षेत्र के सैदपुर रसीदपुर गांव निवासी मामा संतोष तिवारी के घर आया था। सोमवार सुबह वह घर से कुछ दूरी पर स्थित बाग में आम बीनने के लिए गया था। वहां वह बीते दिनों आई आंधी में टूटकर गिरे विद्युत तार की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी ननिहाल वालों को तब हुई जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटा। परिवारीजनों ने खोजबीन की तो उसका तार से चिपका शव मिला। घटना से परिवारीजनों में रोना पिटना मच गया। बताया जाता है कि गौरव के माता-पिता इन दिनों दिल्ली में हैं। पिता दिल्ली में ही रहकर नौकरी करते हैं। स्कूल में छुट्टी होने पर मां भी दिल्ली चली गई, जबकि गौरव ननिहाल चला आया था।
विज्ञापन

इस बीच नाराज ग्रामीणों ने पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्घ कार्रवाई की मांग को लेकर गांव में ही बवाल शुरू कर दिया। ग्रामीणों को आरोप था कि बाग के पास बीते दिनों आयी आंधी में विद्युत तार टूटकर गिर गया था। इसकी सूचना रामनगर विद्युत उपकेंद्र के अधिकारियों व कर्मचारियों को दी गई थी। इसके बावजूद क्षतिग्रस्त तार को दुरुस्त करने की जरूरत नहीं समझी। यहां तक की क्षतिग्रस्त तार को पोल से भी नहीं काटा गया। ग्रामीणों के मुताबिक विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों की मनमानी के चलते ही यह हादसा हुआ है। ऐसे में संबंधित दोषियों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों के हंगामे की सूचना पर तहसीलदार आलापुर सुदामा वर्मा तथा एसओ आलापर राहुल कुमार मय फोर्स मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को कार्रवाई का भरोसा दिलाकर मामला शांत कराया। एसओ ने बताया कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed