{"_id":"5aaffe234f1c1bae758b64b9","slug":"152148354911-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढिबरी की आग से झुलसी दो बहनें, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढिबरी की आग से झुलसी दो बहनें, एक गंभीर
Updated Mon, 19 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अलीगंज थाना अंतर्गत अरखापुर गांव में एक ही बिस्तर पर सो रही दो सगी बहनें ढिबरी से लगी आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गईं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां छोटी बहन की हालत गंभीर बनी हुई है।
परिवारीजनों के अनुसार गांव निवासिनी मेनका (18) व पूजा (14) पुत्री बंशीलाल रविवार रात भीतरी बरामदे में एक ही चारपाई पर सो रही थी। निकट ही जलती हुई ढिबरी रखी हुई थी। बताया जाता है कि मध्यरात्रि करीब किसी का हाथ उस पर पड़ गया, जिससे जलती ढिबरी बिस्तर पर गिर पड़ी। इससे बिस्तर में आग लग गई। जब तक दोनों बहने कुछ समझ पातीं, तब तक आग उनके कपड़े में लग चुकी थी। इस पर उन्होंने गुहार मचा दिया। मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने आग बुझाया, लेकिन तब तक दोनों गंभीर रूप से झुलस चुकी थीं। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पूजा की हालत गंभीर बनी हुई है।