फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   तेज रफ्तार जीप से कुचलकर वृद्धा गंभीर, ट्रॉमा रेफर

तेज रफ्तार जीप से कुचलकर वृद्धा गंभीर, ट्रॉमा रेफर

Wed, 03 Jan 2018 10:45 PM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार जीप से कुचलकर वृद्धा गंभीर, ट्रॉमा रेफर
अंबेडकरनगर। जिला में अलग अलग हुए हादसों में एक वृद्धा समेत पांच लोग घायल हो गए। वृद्धा की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया। अनय सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ये हादसे मालीपुर, सम्मनपुर व अकबरपुर थाना क्षेत्रों में हुए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मालीपुर थाना क्षेत्र मालीपुर निवासी फूलादेवी (65) पत्नी हरीलाल बुधवार सुबह घर के निकट सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार जीप ने उसे टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गी। उसे बाजार स्थित एक निजी अस्पताल ले गया। बुरी तरह जख्मी होने के चलते उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। यहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन


इसी तरह सम्मनपुर थाना क्षेत्र के कुर्कीबाजार निवासी गिरिजाशंकर (40) पुत्र नंदलाल व लालजी (28) पुत्र रामभवन मंगलवार देर शाम एक ही बाइक से अकबरपुर से घर जा रहे थे। बाजार के निकट एक तेज रफ्तार पिकप वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे दोनों को जख्मी हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गिरिजाशंकर की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक गिरिजाशंकर चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकबरपुर थाना क्षेत्र विजयगांव निवासी बाबूलाल (42) पुत्र हरिशंकर मंगलवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी थाना क्षेत्र के बरियावन बाजार निवासी धर्मराज (55) पुत्र गंगाराम बुधवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पिकअप की टक्कर से घायल हो गया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed