फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   गमगमीन माहौल में सुपुर्देखाक हुए प्रसिद्ध शायर अनवर जलालपुरी

गमगमीन माहौल में सुपुर्देखाक हुए प्रसिद्ध शायर अनवर जलालपुरी

Wed, 03 Jan 2018 10:45 PM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
गमगमीन माहौल में सुपुर्देखाक हुए प्रसिद्ध शायर अनवर जलालपुरी
जलालपुर। प्रदेश के सर्वोच्च सम्मान यशभारती से सम्मानित प्रसिद्ध शायर अनवर जलालपुरी को स्थानीय रुहाबाद कब्रिस्तान में सैकड़ों नम आंखों के बीच सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, साहित्यकार, व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस मौके पर सभी की आंखें नम रहीं।
विज्ञापन


मालूम हो कि शायरी की दुनिया के बादशाह अनवर जलालपुरी को 28 दिसंबर को ब्रेनहैमरेज होने की वजह से केजीएमयू में भर्ती कराया गया था। यहां दो जनवरी की सुबह 10 बजे उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। 70 वर्षीय अनवर का पार्थिव शरीर मंगलवार देरशाम जलालपुर पहुंचा तो उसे उनके द्वारा स्थापित मिर्जा गालिब इंटर कॉलेज ले जाया गया। बाद में उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक घर जलालपुर नगर के ही दलालटोला ले जाया गया।
विज्ञापन


दलालटोला में देरशाम से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। बुधवार दोपहर तमाम लोग पहुंच गए। यहां सबकी आंखें नम रहीं। हर कोई अनवर जलालपुरी के अन्तिम दर्शन को बेताब था। यहां से उनका पार्थिव शरीर तमसा नदी के किनारे स्थित रुहाबाद कब्रिस्तान ले जाया गया। यहां सैकड़ों लोग मौजूद रहे। सभी अनवर के साथ बिताए पलों को याद भावुक नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां गमगीन माहौल के बीच उन्हें सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। इससे पहले कब्रिस्तान में नमाजे जनाजा अदा की गई। इस मौके पर पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा, पूर्व सांसद राकेश पाण्डेय, एमएलसी हीरालाल यादव, विधायक रितेश पांडेय, पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष हाजी कमरहयात, सपा नेता सुभाष राय, भाजपा नेता राजेश सिंह, युवा सपा नेता सिद्धार्थ मिश्र, कृष्णकुमार मिश्र, कांग्रेस नेता सुनील मिश्र आदि मौजूद रहे। अनवर को श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी तादाद में विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, व्यापारी व गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed