फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   उल्लास के साथ हुआ नए वर्ष का स्वागत, हुए विविध आयोजन 17-22-26

उल्लास के साथ हुआ नए वर्ष का स्वागत, हुए विविध आयोजन 17-22-26

Mon, 01 Jan 2018 10:17 PM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
उल्लास के साथ हुआ नए वर्ष का स्वागत, हुए विविध आयोजन 17-22-26
अंबेडकरनगर। नए वर्ष का स्वागत जिले में उल्लास के साथ हुआ। रविवार आधी रात करीब होटलों में केक काटकर खुशियां मनाई गईं, तो यह दौर सोमवार को भी दिन भर चलता रहा। पार्कों व सार्वजनिक स्थानों पर लोगों ने पहुंचकर पिकनिक मनाया, तो वहीं घरों में भी सामूहिक भोज आयोजित किए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ भी सभी वर्ग के लोगों ने बढ़ चढ़कर उठाया। नववर्ष के उल्लास के दौरान कोई अप्रिय घटना न होने पाए, इसके लिए पुलिस प्रशासन भी सक्रिय दिखा।
विज्ञापन

नववर्ष के स्वागत को लेकर एक दिन पहले रविवार देर शाम से ही अकबरपुर नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जगह जगह विविध प्रकार के आयोजन शुरू हो गए। जगह जगह डीजे की धुन पर युवा थिरकते नजर आए। जैसे जैसे रात गुजरती गई नए वर्ष के स्वागत के जश्भनन मेें तेजी आती गई। जैसे ही घड़ी में रात्रि के 12 बजे, वैसे ही युवाओं ने नए वर्ष का जोरदार ढंग से स्वागत किया। कई जगह युवाओं ने आतिशबाजी की। उधर सोमवार सुबह से ही नए वर्ष का जश्न जगह जगह शुरू हो गया। जगह जगह विविध आयोजन कर लोगों ने नए वर्ष का जश्न मनाया। पार्कों व पर्यटक स्थलों पर पूरे दिन उल्लास का माहौल रहा। युवाओं की अलग टोलियाें द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। अकबरपुर नगर स्थित राजकीय उद्यान में सुबह से बच्चों व युवाओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। यह देर शाम तक चलता रहा। परिवार के सदस्यों के साथ बच्चों ने पार्क में पहुंचकर घंटों पिकनिक मनाया।
विज्ञापन

होटलों की तरफ भी लोगों ने बढ़-चढ़कर रुख किया। वैसे तो प्रमुख होटलों में रविवार देर शाम से ही विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन शुरू हो गया, लेकिन सोमवार को यह पूरे चरम पर था। इन कार्यक्रमों ने पहुंचकर लोगों ने न सिर्फ बढ़ चढ़कर आनंद उठाया, बल्कि परिवार के सदस्यों के साथ भोजन भी किया। इसके अलावा स्कूलों व कॉलेजों में भी विविध प्रकार के आयोजन हुए। अकबरपुर नगर स्थित सेंट जांस, सेंट पीटर्स, डॉ. अशोक स्मारक इंटर कॉलेज, स्वामी रामानंद इंटर कॉलेज, सेंट जेवियर्स समेत अन्य विद्यालयों में छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। साथ ही शिक्षकों को उपहार भी दिए। अकबरपुर नगर स्थित मेंहदी एजुकेशनल एकेडमी में केक काटकर नए वर्ष का जश्न मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यालयों में चला बधाई का दौर
सरकारी व निजी कार्यालयों में अधिकारियों व कर्मचारियों ने एक दूसरे को गले लगाकर नववर्ष की बधाई दी। कुछ स्थानों पर तो केक काटा गया। साथ ही एक दूसरे का मुंह मीठा कराया गया। इसके अलावा घरों में आने वाले लोगों को भी नववर्ष की बधाई देने के साथ ही सुख, शांति व स्मृद्धि की कामना की गई। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर नववर्ष की बधाई दी। निजी प्रतिष्ठानों में भी केक काटने का दौर बढ़ चढ़कर चला। कर्मचारियों की खुशी के लिए केक काटकर उसका वितरण भी किया गया।

सोशल मीडिया पर रही बधाई देने की धूम
सोधल मीडिया पर नववर्ष की बधाई देने का सिलसिला रविवार देर शाम से ही शुरू हो गया, जो सोमवार को भी पूरे दिन जारी रहा। युवाओं ने इसका बढ़ चढकर प्रयोग किया। बताते चलें कि नववर्ष की बधाई देने के लिए पूर्व में लोग ग्रीटिंग कार्ड का प्रयोग करते थे, लेकिन समय बदला, तो इसकी जगह सोशल मीडिया ने ले लिया। युवाओं ने दोस्तों व रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के माध्यम से बढ़ चढ़कर बधाई दी। व्हाट्स एप व मैसेंजर के अलावा फेसबुक पर भी दिनभर बधाई का दौर देखने को मिला।



धार्मिक स्थलों पर रही पूजन-अर्चन की धूम
नववर्ष पर सोमवार को जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित धार्मिक स्थलों पर पूजन अर्चन की धूम रही। सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिरों में पहुंचकर पूजा अर्चना करने का दौर शुरू हुआ, जो अपराह्न तक चलता रहा। अकबरपुर नगर से सटे पवित्र शिवबाबा में न सिर्फ अकबरपुर, बल्कि इर्दगिर्द के क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर माथा टेका। पूजन अर्चन के बीच नए वर्ष में सुख, शांति व समृद्धि की प्रार्थना की। अकबरपुर नगर के हनुमान मंदिर में रविवार अपराह्न के बाद से विशेष पाठ का आयोजन शुरू हुआ, जो सोमवार अपराह्न समाप्त हुआ। विशेष प्रार्थना के बाद वहां मौजूद लोगों में प्रसाद का वितरण किया गया। पुराने तहसील तिराहा स्थित गायत्री मंदिर में लोगों ने परिवार के साथ पहुंचकर पूजा अर्चना के साथ नववर्ष में सभी परेशानियां दूर होने की कामना की। इसके अलावा टांडा जलालपुर व आलापुर तहसील क्षेत्रों की प्रमुख मंदिरों में भी पूरे दिन विशेष पूजन अर्चन का दौर चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed