फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   करीब 33 घंटे तक बाधित रही कल्यानपुर विद्युत उपकेन्द्र से आपूर्ति

करीब 33 घंटे तक बाधित रही कल्यानपुर विद्युत उपकेन्द्र से आपूर्ति

Mon, 01 Jan 2018 10:17 PM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
करीब 33 घंटे तक बाधित रही कल्यानपुर विद्युत उपकेन्द्र से आपूर्ति
अंबेडकरनगर। हाईटेंशन तार टूट जाने व पोल टूटकर गिर जाने से करीब 33 घंटे तक विद्युत उपकेन्द्र कल्यानपुर से आपूर्ति पूरी तरह ठप रही। इससे करीब 30 गांव की लगभग 18 हजार आबादी अंधेरे में रहने को विवश रही। आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अकबरपुर तहसील क्षेत्र के पूर्वी हिस्से के करीब 30 गांवों को विद्युत आपूर्ति मुहैया कराने के लिए कल्यानपुर गांव के पास विद्युत उपकेन्द्र स्थापित है। इस उपकेन्द्र को अकबरपुर उपकेन्द्र से सप्लाई जाती है। रविवार सुबह करीब 7 बजे आलमपुर गोमुनपुर गांव के पास उपकेन्द्र को जाने वाली विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। विद्युत तार व पोल टूट जाने से समूचे उपकेंद्र की आपूर्ति बाधित हो गई। कर्मचारियों ने गड़बड़ी ढूंढना शुुरू किया तो पता चला कि आलमपुर गोमुनपुर गांव के पास विद्युत तार व पोल क्षतिग्रस्त हो गया है। दोपहर तक जब आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो उपभोक्ताओं की भी मुश्किल बढ़ने लगी। शाम होने के साथ ही आपूर्ति बहाल न होने पर विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मचारी के फोन भी घनघनाने लगे। अब हर कोई उपभोक्ताओं को कोई समुचित जानकारी देने से कतराने लगा। उपभोक्ता विभागीय अधिकारियों के अलावा अन्य लोगों से भी आपूर्ति न आने की जानकारी करने में जुट गए। रविवार रात बीत गयी, लेकिन आपूर्ति बहाल नहीं हुई। इससे बरियावन, मजीसा, कटाक्ष, लेहड़ी चकिया, पलई रामनगर, केशवपुर, सम्मनपुर, सुल्तानगढ़, कटुई, परसपुर, महुआडाड़, तहिरापुर, कजरी, अमरौला, असथलवा, इसरपुर व जैतपुर सहित करीब 30 गांवों में आपूर्ति बाधित रही। इससे उपभोक्ताओं में नाराजगी भी दिखी।
विज्ञापन

इस बीच सोमवार को पता चला कि विद्युत कर्मियों ने टूटे तार व क्षतिग्रस्त पोल को तो रविवार देरशाम ही दुरुस्त कर लिया। परन्तु जब आपूर्ति उपकेंद्र तक बहाल हुई तो उपकेंद्र में ही तकनीकी खराबी आ गई। रात में कर्मचारियों ने प्रयास किया, लेकिन गड़बड़ी नहीं दूर हुई। सोमवार दोपहर तक कर्मचारी गड़बड़ी को ढूंढ़ने व ठीक करने में लगे रहे। करीब साढ़े 4 बजे गड़बड़ी ठीक हुई तब तक जाकर उपकेंद्र से आपूर्ति बहाल हुई। करीब 33 घंटे तक करीब 18 हजार आबादी की आपूर्ति बाधित रही। इससे उपभोक्ताओं को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अधिशासी अभियंता एके यादव ने बताया कि गड़बड़ी को दूर कर विद्युत आपूर्ति बहाल करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed