फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   एसपी ने कमजोर वर्गों के साथ मनाया नए वर्ष का जशभन 19-12-30

एसपी ने कमजोर वर्गों के साथ मनाया नए वर्ष का जशभन 19-12-30

Mon, 01 Jan 2018 10:01 PM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
एसपी ने कमजोर वर्गों के साथ मनाया नए वर्ष का जशभन 19-12-30
अंबेडकरनगर। पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्र ने नए वर्ष पर बुजुर्गों व असहायों को फल व मिठाई भेंट कर नया वर्ष मनाया। एसपी के इस अंदाज ही चहुंओर प्रशंसा होती दिखी। गौरतलब है कि निकाय चुनाव के ठीक पहले जिले की कमान संभालने के बाद से ही एसपी संतोष कुमार मिश्र अपनी कार्यशैली के चलते आम लोगों के बीच लगातार चर्चा में हैं। शहरी व ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में आए दिन पदमार्च कर आमलोगों से मुलाकात करने, उनसे आवश्यक फीडबैक लेने के साथ ही जब-तब वे लोगों की मदद कर मित्र पुलिस की भूमिका को साकार करते नजर आते हैं। इस बीच एसपी संतोष ने नए वर्ष का जश्न आम लोगों के साथ मनाया। सोमवार को एसपी ने अकबरपुर बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर कमजोर वर्ग के लोगों तथा बुजुर्गों को फल व मिठाई भेंट की। एसपी ने कहा कि समाज के सभी वर्ग के लोगों के साथ कोई भी पर्व मनाने का मौका उसे और खास बना देता है। एसपी ने इस दौरान लोगों से उनका दुख-दर्द जाना और उसके निराकरण का भरोसा भी दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed