फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   फिर कटी दूरसंचार केबिल, दिनभर ठप रही दूरसंचार सेवा

फिर कटी दूरसंचार केबिल, दिनभर ठप रही दूरसंचार सेवा

Sun, 31 Dec 2017 11:17 PM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
फिर कटी दूरसंचार केबिल, दिनभर ठप रही दूरसंचार सेवा
बीएसएनएल की फोन व इंटरनेट सेवा दिन भर रही ठप
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। केबल कटने से रविवार को जनपद में बीएसएनएल की दूरसंचार व इंटरनेट सेवा बाधित रही। इसके चलते करीब एक लाख मोबाइल फोन निष्क्रिय रहे और ऑनलाइन सिस्टम से होने वाले बहुत से ठप हो गए। इससे बहुत से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

बीएसएनएल की केबल कटने की घटना कुछ दिनों के दौरान दूसरी बार हुई। रविवार सुबह बीएसएनएल उपभोक्ताओं के मोबाइल फोन ने काम करना बंद कर दिया। काफी देर तक नेटवर्क नहीं आने पर लोग परेशान होने लगे। दोपहर तक तक बीएसएनएल के मोबाइल काम नहीं कर सके। संबंधित अधिकारियों से जानकारी करने पर पता चला कि फैजाबाद जनपद के पूराबाजार में केबल कट गई है।
विज्ञापन


उसके चलते सेवा प्रभावित हुई है। दोपहर बाद तक सेवा बहाल होने का भरोसा दिलाया गया, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। पूरे दिन बीएसएनएल के करीब एक लाख मोबाइल फोन बंद रहे। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। यह हाल बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा का भी रहा। ऑनलाइन सिस्टम से होने से वाले काम ठप रहे। केबल कटने व अन्य वजहों से आए दिन दूरसंचार सेवा प्रभावित होने पर उपभोक्ताओं ने नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकबरपुर के सुशील व राहुल ने कहा कि भूमिगत खोदाई के दौरान ध्यान नहीं दिए जाने से अक्सर ऐसा हो रहा है। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ता है। टांडा के परवेज व अनिल का कहना था कि शिकायत पर अधिकारी ध्यान भी नहीं देते हैं। उधर दूरसंचार अभियंता उदयराज ने बताया कि पूरा बाजार में केबल कटने से गड़बड़ी आई है। देर शाम सेवा बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed