फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से सराफा व्यवसाई युवक की मौत

ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से सराफा व्यवसाई युवक की मौत

Fri, 29 Dec 2017 11:33 PM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से सराफा व्यवसाई युवक की मौत
कोहरे का कहर, हादसों में व्यवसायी समेत दो की मौत
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। कोहरे के दौरान गुरुवार रात अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में सराफा व्यवसायी और एक वृद्ध की जान चली गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक की हालत गंभीर बनी है।

जानकारी के अनुसार बसखारी निवासी मनोज सोनी उर्फ मुन्ना (40) पुत्र महेंद्र की स्थानीय बाजार में सोने-चांदी के आभूषणों की दुकान है। गुरुवार देर रात किछौछा जाते समय सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मनोज की बाइक को चपेट में ले लिया। कोहरे के दौरान हुए हादसे में मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


उसे सीएचसी बसखारी ले जाया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। फैजाबाद जनपद में गोसाईंगंज निवासी अवधेश कुमार (61) को शुक्रवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय यादव नगर तिराहा के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर महरुआ थानान्तर्गत जैतूपुर निवासी रामसुख (45) गुरुवार देर शाम बाइक से घर लौटते समय गांव के निकट हुए हादसे में घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इब्राहिमपुर क्षेत्र में इसरौरा निवासी भूपेंद्र (38) गुुरुवार देर शाम बाइक से टांडा से घर लौटते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। अकबरपुर थाना क्षेत्र में मिर्जापुर निवासी ऊषा देवी (35) पत्नी मनमोहन शुक्रवार सुबह सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से जख्मी हो गई। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed