फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   चार एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त, तो तीन घंटों चलीं विलंब से

चार एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त, तो तीन घंटों चलीं विलंब से

Thu, 28 Dec 2017 11:49 PM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
चार एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त, तो तीन घंटों चलीं विलंब से
कोहरे में चार एक्सप्रेस ट्रेनें निरस्त, तीन घंटों लेट
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। घने कोहरे के बीच गुरुवार को चार एक्सप्रेस ट्रेनें निरस्त हो गईं। तीन ट्रेनें घंटों विलंब से चलीं। ट्रेनों के निरस्त होने 135 यात्रियों को अपना आरक्षण निरस्त कराना पड़ा। ज्यादातर लोग अपनी यात्रा रद्द कर लौट गए।

खराब मौसम का ट्रेनों की रफ्तार पर बड़ा असर पड़ा है। कई हफ्ते से ट्रेनों के निरस्त होने और विलंब से चलने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को भी यह देखने को मिला। जानकारी के अनुसार सुबह 6 बजकर 43 मिनट पर आने वाली कैफियात अप व शाम 6 बजकर 44 मिनट पर पहुंचने वाली कैफियात डाउन एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त होने की सूचना स्टेशन से यात्रियों को दी गई।
विज्ञापन


इसके अलावा सुबह 9 बजकर 48 मिनट पर आने वाली सरयू यमुना डाउन व सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर पहुंचने वाली सद्भावना डाउन एक्सप्रेस ट्रेन भी निरस्त हो गई। इसके चलते संबंधित ट्रेनों से यात्रा करने वाले 135 लोगों को आरक्षित टिकट निरस्त कराने को मजबूर होना पड़ा। इतना ही नहीं, संबंधित ट्रेन से यात्रा करने वाले ज्यादातर लोगों ने यात्रा करने से ही परहेज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दून डाउन एक्सप्रेस ट्रेन निर्धारित समय 12 बजकर 22 मिनट से 4 घंटा, दून अप एक्सप्रेस निर्धारित समय से साढ़े 4 घंटा व फरक्का अप एक्सप्रेस से साढ़े 4 घंटा विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। स्टेशन अधीक्षक जियालाल ने बताया कि खराब मौसम ने ट्रेनों पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है। ट्रेनों की स्थिति के बारे में यात्रियों को जानकारी दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed