फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   साथी के उत्पीड़न पर विफरा जलालपुर अधिवक्ता संघ

साथी के उत्पीड़न पर विफरा जलालपुर अधिवक्ता संघ

Wed, 27 Dec 2017 10:49 PM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
साथी के उत्पीड़न पर विफरा जलालपुर अधिवक्ता संघ
साथी पर मुकदमा दर्ज होने के विरोध में हड़ताल पर रहे वकील
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। टांडा में अधिवक्ता पर पुलिस की मनमानीपूर्ण कार्रवाई से नाराज जलालपुर तहसील के अधिवक्ताओं ने बुधवार को न्यायिक कार्य से विरत रहकर विरोध जताया। इसके साथ ही उच्चाधिकारियों से हंसवर थाने में अधिवक्ता के विरुद्ध दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग की।

अधिवक्ता संघ अध्यक्ष संत प्रसाद पांडेय की अगुवाई में बुधवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। टांडा तहसील के अधिवक्ता रामसंत यादव के विरुद्ध हंसवर थाने में दर्ज मुकदमे को लेकर सभी ने विरोध जताया। कहा कि, विपक्षियों ने अधिवक्ता रामसंत यादव व उनके परिवारीजनों पर हमला बोलकर पिटाई की। इसके बाद पुलिस ने मनमाने तरीके से अधिवक्ता व उनके परिवारीजनों के विरुद्ध ही मुकदमा दर्ज कर लिया। अधिवक्ताओं ने कहा कि, पुलिस का रवैया ठीक नहीं है। ऐसे में अब अधिवक्ताओं को एकजुट होने की जरूरत है। यदि वह इस तरह के मामलों में हस्तक्षेप नहीं करेंगे, तो पुलिस की मनमानी बढ़ती जाएगी। संघ के मंत्री रविशंकर शुक्ल ने अधिवक्ताओं से एकजुट होने का आह्वान किया। कहा कि, जल्द ही पुलिस के आला अफसरों से मुलाकात कर अधिवक्ताओं का उत्पीड़न रोकने की मांग की जाएगी। यदि पुलिस अधिकारी मामले में गंभीरता नहीं दिखाएंगे तो अधिवक्ता आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर महेंद्र सिंह, सत्यप्रकाश मिश्र, अशोक यादव, हसन रजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed