फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   घने कोहरे व सर्द हवाओं से ठिठुर उठा समूचा जनपद

घने कोहरे व सर्द हवाओं से ठिठुर उठा समूचा जनपद

Tue, 26 Dec 2017 10:17 PM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
घने कोहरे व सर्द हवाओं से ठिठुर उठा समूचा जनपद

विज्ञापन
कड़ाके की ठंड से ठिठुरे लोग, कोहरा भी गहराया
अंबेडकरनगर। कड़ाके की ठंड के चलते मंगलवार को जनपद ठिठुर उठा। कोहरा गहराने से दिक्कत और बढ़ गई। इन हालात में आम जनजीवन पूरी तरह अस्तव्यस्त हो गया। खराब मौसम का प्रतिकूल प्रभाव लोगों की दिनचर्या पर पड़ा।

घने कोहरे के चलते सड़क पर लाइट जलाने के बावजूद वाहन रेंगते नजर आए। ठंड के चलते समय से पहले ही बाजारों में सन्नाटा पसर गया। परिवहन निगम की बसों के सड़क पर कम उतरने से गंतव्य तक जाने के लिए यात्रियों को व्यापक मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस मौसम में मंगलवार अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। भारे से ही घने कोहरे ने जनपद को चपेट में ले लिया। सर्द हवा के चलते जनपदवासी कांपने लगे।
विज्ञापन


ठंड से बचने के लिए लोगों ने जगह-जगह अपने स्तर से अलाव जलाया। घने कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेेक सा लगा दिया। सुबह 10 बजे तक घने कोहरे के चलते लाइट जलाने के बावजूद सड़कों पर वाहन रोंगते रहे। दोपहर बाद धूप निकली, तो कड़ाके की ठंड से लोगों ने कुछ राहत की सांस ली। कार्यालयों में कर्मचारी धूप में बैठकर काम करते दिखे। दुकानदारों ने भी धूप का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि शाम होते-होते एक बार फिर से घना कोहरा छा गया। लोग काम निपटाकर जल्दी ही घरों में दुबक गए। बाजारों में सन्नाटा पसर गया। उधर खराब मौसम के चलते आम लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई। सरकारी व निजी कार्यालयों में ज्यादातर कर्मचारी विलंब से पहुंचे। परिवहन निगम की बसों के सड़क पर कम उतरने के चलते गंतव्य तक पहुंचने में यात्रियों को परेशान होना पड़ा।

ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे बच्चे
घने कोहरे व सर्द हवा के चलते बढ़ी ठंड के बीच मंगलवार सुबह छात्र-छात्राएं ठिठुरते हुए विद्यालय पहुंची। खराब मौसम का प्रतिकूल प्रभाव परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति पर भी पड़ा। अभिभावकों का कहना था कि लगातार बढ़ रही ठंड को देखते हुए प्रशासन को स्कूलों के खुलने को लेकर कुछ निर्णय लेना चाहिए। विद्यालयों में अवकाश घोषित किया जाए या फिर समय बढ़ा दिया जाए।

अभी भी नहीं जलवाए अलाव
कड़ाके की ठंड के बावजूद जिला मुख्यालय समेत अन्य तहसीलों में प्रशासन की तरफ अलाव नहीं जलवाए गए हैं। यह स्थिति तब है जब एक पखवारे से अधिक समय से अलाव के लिए जिले को राशि उपलब्ध हो चुकी है। अलाव की व्यवस्था न होने से रात में यात्रा करने वालों व फुटपाथ पर गुजर-बसर करने वालों को काफी परेशानी हो रही है।


फसलों को होने लगा नुकसान
घने कोहरे व कड़ाके की ठंड का प्रतिकूल असर फूल वाली फसलों पर पड़ने लगा है। आलू की फसल पर पाला पड़ने की आशंका बढ़ गई है। इससे किसान चिंतित हो रहे हैं। अकबरपुर के रामेश्वर तिवारी व अमरेंद्र कुमार ने कहा कि जिस प्रकार का मौसम है, इससे फूल वाली फसलों को व्यापक नुकसान होगा। अभी से ऐसी फसलों पर प्रभाव पड़ने लगा है। भीटी के जगदीश व रामबख्श सिंह ने कहा कि फूल झड़ने से उत्पादन प्रभावित होगा। अभी भी मौसम साफ हो जाए, तो फसल को ज्यादा नुकसान से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed