{"_id":"5a3fec3e4f1c1b96368b67d5","slug":"151413884119-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वर में गड़बड़ी से घंटों ठप रहा रेल आरक्षण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वर में गड़बड़ी से घंटों ठप रहा रेल आरक्षण कार्य
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्वर की खराबी से ठप रहा रेल आरक्षण, पांच ट्रेनें भी लेट
अंबेडकरनगर। सर्वर में आई तकनीकी खराबी के चलते अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर रविवार को दोपहर बाद तक आरक्षण कार्य ठप रहा। इससे कड़ाके की ठंड में आरक्षण के लिए पहुंचे लोगों को मायूस लौटना पड़ा। उधर खराब मौसम के चलते रविवार को पांच एक्सप्रेस ट्रेनें तीन से सात घंटे विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। इससे भी यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
रेल आरक्षण के लिए रविवार सुबह कई लोग अकबरपुर स्टेशन पहुंचे थे। लाइन में खड़े लोगों को काउंटर खुलने पर पता चला कि सर्वर में तकनीकी गड़बड़ी है। उसके दुरुस्त होने के इंतजार में लोग घंटों खड़े रहे। दोपहर तक गड़बड़ी दूर नहीं होने पर उन्हें मायूस लौटने को मजबूर होना पड़ा। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई।
उधर खराब मौसम के चलते रविवार को भी ट्रेनों की रफ्तार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। जानकारी के अनुसार साबरमती डाउन एक्सप्रेस निर्धारित समय से छह घंटा विलंब से अकबरपुर स्टेशन पहुंची। कैफियात डाउन एक्सप्रेस निर्धारित समय से साढ़े 6 घंटा, सरयू-यमुना डाउन एक्सप्रेस निर्धारित समय से साढ़े सात घंटा, दून डाउन एक्सप्रेस साढ़े 4 घंटा व मऊ-आनंद विहार एक्सप्रेस निर्धारित समय से तीन घंटा विलंब से पहुंची।
विज्ञापन
उधर अकबरपुर स्टेशन अधीक्षक जियालाल ने बताया कि सर्वर की गड़बड़ी के चलते दोपहर बाद तक आरक्षण का कार्य नहीं हुआ। उसके बाद गड़बड़ी दूर होने पर आरक्षण का कार्य किया गया।