फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   151 yoga teachers honored

151 योग शिक्षकों का सम्मान

Mon, 11 Jul 2022 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
151 yoga teachers honored
अंबेडकरनगर में योग दिवस पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मिला प्रमाणपत्र। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय स्थित लोहिया भवन में सोमवार को समारोहपूर्वक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने वाले योग शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान 151 योग शिक्षकों को आयुुष विभाग की ओर से प्रमाणपत्र देकर कहा गया कि जिस प्रकार से उन्होंने पूरी जिम्मेदारी को निभाया है, वह अत्यंत सराहनीय है।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए डीएम सैमुअल पॉल एन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में जिस प्रकार से योग शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की, वह अत्यंत सराहनीय है। इसे आगे भी जारी रखना होगा। उनकी मेहनत व लगन का ही नतीजा रहा कि कार्यक्रम पूरी तरह से सफल रहा। कहा कि हम सभी को चाहिये कि योग को अपने जीवन में पूरी तरह से उतार लें।
विज्ञापन

नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है, जबकि मानसिक तनाव से भी राहत मिलती है। ऐसे में हम सभी को नियमित योग करना चाहिए। जिला आयुष अधिकारी डॉ. निशा शर्मा ने योग से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि योग से तमाम प्रकार की बीमारियां दूर होती हैं। इस मौके पर डॉ. प्रवीण शर्मा, डॉ. भावना, डॉ. कृष्णगोपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed