फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   देश के विकास पर ध्यान दें प्रधानमंत्री

देश के विकास पर ध्यान दें प्रधानमंत्री

Sun, 08 Oct 2017 10:47 PM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
देश के विकास पर ध्यान दें प्रधानमंत्री
बेमानी बहस की जगह विकास पर ध्यान दें पीएम: संजय
विज्ञापन


आप प्रदेश प्रभारी ने किया प्रधानमंत्री पर प्रहार

अंबेडकरनगर। जिले के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर रखा। आर्थिक मुद्दों पर छिड़ी बहस में पौराणिक चरित्रों के उपयोग पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को इन बातों में पड़ने की बजाए देश के विकास की तरफ ध्यान देना चाहिए।

कलेक्ट्रेट के निकट आयोजित पार्टी के एक दिवसीय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि संजय सिंह ने कहा कि योगी सरकार ने यूपी को पूरी तरह रोगी बना दिया है। योगी सरकार मासूमों की मौत पर प्रतियोगिता कर रही है। सितंबर माह में मासूमों की मौत के आंकड़े का जिक्र करते हुए कहा कि सपा सरकार में पिछले साल इस माह में 372 मासूमों की मौत हुई थी, जबकि योगी सरकार में इनकी संख्या 433 हो गई।
विज्ञापन


चिकित्सा व्यवस्था दुरुस्त करने के बजाय सरकार दशहरा व जन्माष्टमी जैसे पर्व में जुटी रही। कहा कि जीएसटी लागू करने व नोटबंदी से देश की आर्थिक स्थिति अत्यंत बदतर हो गई है। इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। विदेश नीति भी पूरी तरह फेल है। कहा कि दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में तेजी से विकास हो रहा है। केंद्र सरकार के तमाम हस्तक्षेप के बावजूद आम जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप के प्रदेश प्रभारी ने कहा कि बीजेपी ने जिस जिस को भी माता कहा, उसे कष्ट देने का ही काम किया। भारत माता के सपूत किसान आत्महत्या करने को विवश हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और केंद्र व प्रदेश की भाजपा की सरकार को लगातार बेनकाब करते रहने का आह्वान किया।


अवध जोन अध्यक्ष सभाजीत सिंह व बनारस जोन अध्यक्ष संजू सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे आम आदमी पार्टी की नीतियों से आमजन को अवगत कराएं। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, वीरेंद्र गुप्ता फौजी, डा. सचींद्र वर्मा, रशीद अशरफ, विनय पटेल, रुचि यादव, संतोष कुमारी व संतोष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed