फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   पूर्वांचल का ऐतिहासिक भरत मिलाप देखने उमड़े श्रद्धालु

पूर्वांचल का ऐतिहासिक भरत मिलाप देखने उमड़े श्रद्धालु

Sat, 07 Oct 2017 11:47 PM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
पूर्वांचल का ऐतिहासिक भरत मिलाप देखने उमड़े श्रद्धालु
पूर्वांचल का ऐतिहासिक भरत मिलाप देखने उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन


बसखारी। पूर्वांचल का ऐतिहासिक भरत मिलाप देखने के लिए 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। राम-भरत मिलाप को लेकर बसखारी बाजार को भव्य ढंग से सजाया गया था। एक छोर पर भगवान राम का रथ तो दूसरे छोर पर भरत अवधवासियों के साथ। पूरी रात लोगों ने झांकियों का आनंद उठाया।

भोर चार बजे भगवान राम का भाई भरत से मिलाप हुआ। भरत मिलाप होते ही समूचा क्षेत्र जयकारों से गूंज उठा। दूसरी तरफ बसखारी बाजार में दुर्गा पूजा का कार्यक्रम तेज हो गया है। पंडालों में दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना के साथ ही दर्शन का दौर भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बसखारी में होने वाला भरत मिलाप पूर्वांचल में प्रसिद्ध है। दोनों भाइयों के मिलन के इस मौके पर लोग बरबस प्रेम के वशीभूत हो जाते हैं। भरत मिलाप देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ जुटती है। समूचे बसखारी बाजार को लाइटों व झालरों से सजा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक छोर पर भगवान राम का रथ तो दूसरे छोर पर भरत अपने अयोध्यावासियों के साथ। श्रीराम लीला समिति बसखारी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भव्य शोभायात्रा भी निकली। इसमें देवी-देवताओं की झांकी लोगों में आकर्षण का केन्द्र रही। भोर चार बजे भगवान राम व भरत का मिलाप हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed