फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   निकाय चुनाव में वार्डों के आरक्षण की अनंतिम सूची जारी

निकाय चुनाव में वार्डों के आरक्षण की अनंतिम सूची जारी

Fri, 06 Oct 2017 11:15 PM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव में वार्डों के आरक्षण की अनंतिम सूची जारी
निकाय चुनाव में वार्डों के आरक्षण की अनंतिम सूची जारी
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। निकाय चुनाव के लिए जिले की तीन नगर पालिका परिषदों व दो नगर पंचायतों के वार्डों के आरक्षण की अनंतिम सूची का प्रकाशन शुक्रवार को दिया गया। इसमें किसी भी प्रकार की आपत्ति के लिए एक सप्ताह का मौका दिया गया है। इसके बाद अंतिम आरक्षण सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा।

निकाय चुनाव की तैयारियों ने गति पकड़ना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिला प्रशासन ने वार्डों के आरक्षण सूची का आलेख प्रकाशन कर दिया। इसके तहत अकबरपुर में ओबीसी महिला के लिए दो, अनुसूचित महिला के लिए 1, अनुसूचित जाति के लिए 2, महिला के लिए 6 व अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 4 वार्ड आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन


टांडा नगर पालिका परिषद में अनुसूचित जाति के लिए 1, अनुसूचित महिला के लिए 1, ओबीसी महिला के लिए 2, महिला के लिए 6 व ओबीसी के लिए 4 वार्ड तथा जलालपुर नगर पालिका परिषद में अनुसूचित महिला के लिए 1, महिला के लिए 6, ओबीसी महिला के लिए 2 तथा ओबीसी के लिए 4 वार्ड आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में महिला के लिए 3, अनुसूचित महिला के लिए 1, अनुसूचित जाति के लिए 2, ओबीसी महिला के लिए 2 तथा ओबीसी के लिए 2 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। नगर पंचायत इल्तिफातगंज में अनुसूचित महिला के लिए 1, महिला के लिए 2, ओबीसी के लिए 1 तथा ओबीसी महिला के लिए 1 वार्ड आरक्षित किया गया है।

वार्डों के आरक्षण की यह सूची शासन से प्राप्त होने के बाद जिला प्रशासन ने इसका प्रकाशन करते हुए बताया कि सभी संबंधित वार्डों के आरक्षण पर अभी आपत्ति करने का एक मौका है। डीएम अखिलेश सिंह के अनुसार सात दिन के भीतर डीएम कार्यालय में संबंधित आपत्तियां प्राप्त कराई जा सकती हैं।


इनके निस्तारण के बाद वार्डों के आरक्षण की अंतिम सूची का आरक्षण का प्रकाशन कर दिया जाएगा। उधर आरक्षण की अनंतिम सूची प्रकाशित होने के साथ ही चुनाव के संबंधित दावेदारों में हलचल तेज होती दिखाई पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed