फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   सत्र आधा बीतने के बाद भी बच्चों को नहीं मिल सका बैग व जूता

सत्र आधा बीतने के बाद भी बच्चों को नहीं मिल सका बैग व जूता

Wed, 04 Oct 2017 11:31 PM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
सत्र आधा बीतने के बाद भी बच्चों को नहीं मिल सका बैग व जूता
एंकर:
विज्ञापन


फ्लैग - कार्यदायी संस्था की लापरवाही से नौनिहाल मायूस
हेडिंग - आधा शिक्षासत्र बीतने के बाद भी बच्चों को नहीं मिल सका बैग व जूता-मोजा
क्रासर - सिर्फ एक शिक्षा क्षेत्र के 14 हजार 695 बच्चों को मिला लाभ
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। शिक्षासत्र का आधा समय बीत गया लेकिन अब तक परिषदीय विद्यालयों के पौने दो लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को न तो स्कूली बैग मिल सका है और न ही जूता-मोजा। तमाम दिशा-निर्देश के बाद गत दिवस नामित कार्यदायी संस्था द्वारा जिले के भीटी शिक्षा क्षेत्र के 14 हजार 695 बच्चों के लिए बैग दिया जा सका। नतीजतन नए बैग व जूता-मोजा की उम्मीद लगाए छात्र-छात्राओं को मायूसी हाथ लग रही है।
गौरतलब है कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद परिषदीय विद्यालयों की दशा व दिशा सुधारने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन करने की घोषणा की थी। इनमें परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को निशुल्क पुस्तक देने के साथ ही बैग, जूता व मोजा उपलब्ध कराया जाना भी है। बच्चों को बैग मिलने में किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए कार्यदायी संस्था अभिलाषा कामर्शियल एजेंसी नोएडा को प्रदेश सरकार ने नामित किया। साथ ही सितंबर तक बच्चों को बैग, जूता व मोजा उपलब्ध कराए जाने का भी निर्देश दिया। सितंबर बीत चुका है लेकिन सभी बच्चाें को अब तक इसका लाभ नहीं मिल सका। बताते चलें कि जिले में 1872 विद्यालयों में एक लाख 80 हजार आठ बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इन्हीं बच्चों को बैग, जूता व मोजा दिया जाना है। आधा शिक्षासत्र गुजर गया लेकिन अब तक बच्चों को जूता, मोजा मिलना दूर, नया बैग भी नहीं मिल सका है। इससे नए बैग की उम्मीद लगाए छात्र-छात्राओं को मायूसी हाथ लग रही है।
विज्ञापन


वर्जन:
नामित कार्यदायी संस्था द्वारा भीटी विकास खंड के लिए 14 हजार 695 बैग गत दिवस ही उपलब्ध कराया गया है। एक-दो दिन में उसे भीटी विकास खंड भेज दिया जाएगा जिससे अतिशीघ्र संबंधित छात्र-छात्राओं को नया बैग मिले सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अतुल सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed