फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   15000 employees will conduct panchayat elections

15000 कर्मचारी कराएंगे पंचायत चुनाव

Fri, 19 Feb 2021 11:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
15000 employees will conduct panchayat elections
अंबेडकरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने में लगभग 15520 कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। अब तक की तैयारी के अनुसार इस बार एक चरण में, एक ही दिन सभी चार पदों के चुनाव होने हैं। इसे सकुशल निपटाने के लिए 145 आरओ व एआरओ, 135 सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट के साथ 100 से अधिक प्रभारी अधिकारी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। बीते दिनों ही पंचायत चुनाव के संबंध में अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन हुआ था। इसके बाद न सिर्फ मतपेटिकाएं, बल्कि बैलेट पेपर भी जिले में पहुंच गए। मार्च व अप्रैल के मध्य में होने वाले जिला पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के चुनाव एक चरण में एक ही दिन होने की संभावना है। इसे देखते हुए सभी जरूरी तैयारियां युद्धस्तर पर जिम्मेदारों ने शुरू कर दी हैं। पंचस्थानी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले के दो हजार 754 बूथों पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होगा। चुनाव को सकुशल व शांतिपूर्वक निपटाने के लिए करीब 15520 अधिकारियों व कर्मचारियों को लगाया जाएगा।
विज्ञापन

पंचस्थानीय कार्यालय के अनुसार लगभग 13770 कर्मचारियों की ड्यूटी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में लगाई जाएगी। इसमें शिक्षक, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, बैंक के कर्मचारी शामिल रहेंगे। इसके अलावा 1375 कर्मचारियों को रिजर्व में रखा जाए। जरूरत पड़ने पर उन्हें जरूरी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इसके अलावा 145 आरओ व एआरओ लगाए जाएंगे, जबकि 100 से अधिक जिला स्तरीय अधिकारियों को विभिन्न कार्यों का प्रभारी बनाया जाएगा। चुनाव को सकुशल निपटाने के लिए 135 जिला स्तरीय अधिकारियों को सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट बनाया जाएगा। ड्यूटी में सबसे अधिक कर्मचारी शिक्षा विभाग से ही लिए जाते हैं, जिनकी संख्या लगभग आठ हजार होती है। इसी बीच बीते दिनों अंतर जनपदीय स्थानांतरण के चलते कुछ शिक्षकों को दूसरे जिले में जाना पड़ा। ऐसे में जो सूची तैयार की गई है, उसमें फिर से बदलाव भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ही सार्वजनिक होगी सूची
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल व शांतिपूर्वक निपटाने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने आदि पर लगातार काम चल रहा है। समय रहते सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली जाएंगी। जल्द ही सूची सार्वजनिक कर दी जाएगी। चुनाव को बेहतर ढंग से संपन्न कराया जाएगा।
- डॉ. पंकज कुमार वर्मा, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed