{"_id":"595e6a134f1c1bac168b4674","slug":"149935981818-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई के अभाव में सिंहपुर में गहराया जल निकासी संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई के अभाव में सिंहपुर में गहराया जल निकासी संकट
Updated Thu, 06 Jul 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंदगी से परेशान ग्रामीणों ने खुद ही की साफ-सफाई
आलापुर। विकास खंड जहांगीरगंज के सिंहपुर के लोगों को जलभराव संकट से जूझना पड़ रहा है। साफ-सफाई के अभाव में नालियां पट चुकी हैं। समय रहते नालियों की सफाई नहीं की गई। ऐसे में बारिश शुरू होने के साथ ही ग्रामीणों को न सिर्फ जलभराव संकट से जूझना पड़ रहा है बल्कि आवागमन में भी मुश्किलें उत्पन्न हो रही हैं। परेशान ग्रामीण गुरुवार को स्वयं नालियों की सफाई करने के लिए मजबूर हुए। ग्रामीणों ने अब एसडीएम को पत्र लिखकर गांव में तैनात सफाई कर्मी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
गौरतलब है कि सिंहपुर गांव जहांगीरगंज विकास खंड मुख्यालय से कुछ दूरी पर ही स्थित है। गांव में साफ-सफाई के लिए सफाईकर्मियों की तैनाती है लेकिन ग्रामीणों के मुताबिक वह कभी दिखाई नहीं पड़ता। नतीजतन नालियां व खड़ंजे गंदगी का शिकार हो गए हैं। सार्वजनिक स्थलों पर भी गंदगी का बोलबाला है। ग्रामीणों ने साफ-सफाई के लिए ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों से कई बार शिकायत की लेकिन इसका कोई असर नहीं दिखा। बारिश शुरू होने के साथ ही अब ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गांव में जलभराव का संकट खड़ा हो गया है। इससे आवागमन में भी मुश्किल हो रही है। अब ग्रामीणों को मजबूर होकर खुद ही सफाई करनी पड़ रही है। गुरुवार को कई ग्रामीणों ने एकजुट होकर नाली की सफाई की और सड़क पर जमे पानी को भी साफ किया। गांव के शिव कुमार गुप्त, मोहम्मद हसन, बरनवाल चौरसिया व प्रभुनाथ आदि ने नाराजगी जताते हुए एसडीएम से मामले में कार्रवाई की मांग की है।