{"_id":"595e6a0b4f1c1b9a538b4738","slug":"149935980911-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार ढहने से महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार ढहने से महिला घायल
Updated Thu, 06 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीवार ढहने से महिला घायल
अंबेडकरनगर। कोतवाली क्षेत्र टांडा के रज्जीपुर गांव में गुरुवार सुबह दीवार ढहने से एक महिला उसकी चपेट में आ गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह मीना देवी (55) पत्नी रामसिंगार अपने घर की छत पर बैठी थीं। इसी बीच अचानक मिट्टी से जोड़ी गई दीवार ढह गई जिससे पूरा छत भरभराकर नीचे ढह गया। वह मलबे की चपेट में आ गई। घटना से मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर मीना को मलबे से बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां गंभीर दशा में उसका उपचार चल हा है।