फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   अंबेडकरनगर से होकर गुजरेगी मोदी की महत्वाकांक्षी भारत माला सड़क

अंबेडकरनगर से होकर गुजरेगी मोदी की महत्वाकांक्षी भारत माला सड़क

Thu, 06 Jul 2017 10:19 PM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर से होकर गुजरेगी मोदी की महत्वाकांक्षी भारत माला सड़क
अंबेडकरनगर से गुजरेगी मोदी की महत्वाकांक्षी भारत माला सड़क
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी भारत माला सड़क योजना की सौगात अंबेडकरनगर को भी मिलने जा रही है। वाराणसी से अयोध्या तक भारत माला योजना के तहत बनने वाली सड़क जिले के तीन तहसीलों से होकर जाएगी। इसके लिए डीपीआर तैयार कर ली गई है। जिला प्रशासन ने डीपीआर के मुताबिक भौतिक सत्यापन का कार्य फिलहाल शुरू करा दिया है। इस सड़क के निर्माण से जिले के लोगों के लिए वाराणसी, जौनपुर जाना सुगम हो जाएगा।
गौरतलब है कि देश के विभिन्न क्षेत्रों को एक-दूसरे से जोड़ने के लिए भारतमाला योजना नाम से सड़क निर्माण का फैसला केन्द्र सरकार ने किया है। इसमें प्रमुख धार्मिक शहरों को मुख्य रूप से शामिल किया गया है। लगभग 51 हजार किलोमीटर सड़क का निर्माण इस योजना के तहत कराया जाना है। इस योजना का लाभ अंबेडकरनगर जनपद को भी मिलना तय हो गया है। वाराणसी से लेकर योजना के तहत जो सड़क अयोध्या तक जाएगी वह अंबेडकरनगर होकर ही गुजरेगी। वाराणसी से अयोध्या को जोड़ने के लिए वाया गोरखपुर, बस्ती भी एक रूट हो सकता था जबकि दूसरा रूट वाराणसी से जौनपुर व सुल्तानपुर होते हुए अयोध्या तक जा सकता था। हालांकि अंबेडकरनगर जनपद इस मामले में सौभाग्यशाली रहा। जिले से होकर ही भारतमाला योजना की यह सड़क जाएगी। इसके लिए डीपीआर भी तैयार हो गया है। गत दिवस जिला प्रशासन के साथ हुई हाईप्रोफाइल बैठक में डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट को प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

रिपोर्ट के मुताबिक यह सड़क जलालपुर, अकबरपुर व भीटी तहसील के तमाम गांवों को प्रभावित करेगी। डीपीआर में संबंधित गांव का जिक्र करते हुए इसे जिला प्रशासन को सौंप दिया गया है। जिला प्रशासन ने तीनों तहसील के एसडीएम को भी यह रिपोर्ट गोपनीय ढंग से देते हुए यह निर्देश दिया है कि डीपीआर के अनुसार मौके का भौतिक सत्यापन कर लिया जाए। ऐसा इसलिए जिससे कि सड़क निर्माण के दौरान कम से कम नुकसान सुनिश्चित किया जा सके। तहसीलों में जल्द ही इस आधार पर गोपनीय सर्वे का कार्य भी शुुुरू हो जाने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि तीनों एसडीएम के सर्वे व उनकी रिपोर्ट आने के बाद एक बार फिर से जिला प्रशासन व मार्ग निर्माण से जुड़े अधिकारियों की बैठक होगी। इसके बाद आगे की रणनीति पर अमल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम अखिलेश सिंह ने बताया कि भारत माला योजना की सड़क जिले के तीन तहसीलों से होकर जाएगी। इसके लिए भौतिक सत्यापन के निर्देश दिए गए हैं। अभी इस पर और ज्यादा जानकारी बाद में साझा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed