फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   किसान समस्याओं को लेकर भाकियू ने दिया धरना

किसान समस्याओं को लेकर भाकियू ने दिया धरना

Thu, 06 Jul 2017 03:03 AM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 03:03 AM IST
विज्ञापन
किसान समस्याओं को लेकर भाकियू ने दिया धरना
किसान समस्याओं को लेकर दिया धरना
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। किसानों व आम जनता की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानू गुट ने कलेक्ट्रेट के निकट धरना दिया। कहा गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से ट्रांसफार्मर फुंके पड़े हैं, शिकायत के बावजूद उसे ठीक नहीं कराया जा रहा। राजकीय नलकूपों को ठीक कराने की सुध अधिकारियों को नहीं है। चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही उनकी समस्याओं को निस्तारित नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।

धरने की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष हजारीबाबा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में 50 से अधिक ट्रांसफार्मर लंबे समय से फुंके पड़े हैं। इन्हें ठीक कराने के लिए कई बार पावर कार्पोरेशन अधिकारियों व कर्मचारियों से शिकायत की गई लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। कहा कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में राजकीय नलकूप खराब पड़े हैं। इन्हें ठीक कराने को लेकर भी गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। इसके चलते किसानों को सिंचाई को लेकर विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वक्ताओं ने कहा कि गौसपुर व खूखूतारा में तालाबों पर गांव के ही कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। शिकायत के बावजूद अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस दौरान राजकुमार यादव, दयाराम पटेल, रफीक अहमद, फूलकली, स्वामीनाथ तिवारी व कृष्णकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed