फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   जांच में फर्जी मिले 33 हजार से अधिक राशनकार्डधारक

जांच में फर्जी मिले 33 हजार से अधिक राशनकार्डधारक

Wed, 05 Jul 2017 05:03 AM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 05:03 AM IST
विज्ञापन
जांच में फर्जी मिले 33 हजार से अधिक राशनकार्डधारक
जांच में फर्जी मिले 33 हजार से अधिक राशनकार्डधारक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। जिले में राशनकार्डों के सत्यापन के दौरान पात्र गृहस्थी योजना के कुल 33 हजार 738 कार्डधारक अपात्र पाए गए हैं। इनके राशनकार्ड पहले ही ले लिए गए थे। अब संबंधित कोटेदारों के इनके नाम की सूची सौंपते हुए राशन नहीं देने का निर्देश दिया गया है।

गौरतलब है कि प्रदेश की सत्ता संभालने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राशनकार्डों के सत्यापन का निर्देश दिया था। इसके बाद अंबेडकरनगर में भी बड़े पैमाने पर राशनकार्डों के सत्यापन का कार्य शुरू हुआ। ब्लॉकवार कराए गए सत्यापन में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आई। इसमें पाया गया कि हजारों ऐसे कार्डधारक हैं, जो अनुचित ढंग से सस्ते दर से राशन का लाभ ले रहे है। ंसभी नौ ब्लॉकों में चली छानबीन प्रक्रिया में सामने आया कि 2 लाख 61 हजार 962 पात्र गृहस्थी राशनकार्डधारकाें में से 33 हजार 738 राशनकार्डधारक अपात्र हैं। गौरतलब है कि ऐसे सभी ग्रामीणों के राशनकार्ड खाद्य विभाग ने पहले ही अन्य कार्डधारकों के साथ रखवा लिए थे। अब अपात्रों का नाम सामने आने पर सभी संबंधित ब्लाकों में अधिकारियों ने बैठक कर अपात्रों की सूची कोटेदारों को सौंपने के निर्देश दिए। इसके बाद न सिर्फ संबंधित सूची कोटेदारों को सौंपी जा रही है, वरन आगामी 8 जुलाई को ग्राम पंचायतों में अपात्रों की सूची सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा भी की जाएगी। इसके बाद अंतिम तौर पर सूची का निर्धारण करते हुए उसकी फीडिंग कराई जाएगी। जिलापूर्ति अधिकारी नीलेश उत्पल ने बताया कि जो भी अपात्र सामने आए हैं, उन्हें राशन न दिए जाने का निर्देश कोटेदारों को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed