फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   बाजार जा रहे किशोर की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

बाजार जा रहे किशोर की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Wed, 05 Jul 2017 05:31 AM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 05:31 AM IST
विज्ञापन
बाजार जा रहे किशोर की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत
बेकाबू ट्रैैक्टर से कुचलकर किशोर की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। साइकिल से बाजार जा रहे एक किशोर की ट्रैक्टर से कुचलकर घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर ट्रैक्टर को रुकवाकर चालक को दबोच लिया। सूचना पर पहुंची बेवाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही चालक को हिरासत में ले लिया। परिवारीजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक प्रदीप के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार बेवाना थाना क्षेत्र के गंगापुर निवासी रामदीन का 13 वर्षीय पुत्र मयाराम मंगलवार दोपहर साइकिल से बाजार जा रहा था। वह गांव से कुछ दूर ही पहुंचा था तभी एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे कुचल दिया। हादसे में मौके पर ही मयाराम की मौत हो गई। घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर ट्रैक्टर-ट्रॉली रुकवाकर चालक को पकड़ लिया। घटना की सूचना बेवाना पुलिस को मिली तो एसओ अरविंद सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद किशोर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मयाराम के पिता रामदीन की तहरीर पर पुलिस ने चालक प्रदीप कुमार निवासी कटरिया थाना महरुआ के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया। उधर, हादसे से मयाराम के घर में कोहराम मच गया। परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed