फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   झमाझम बारिश से खिले किसानों के चेहरे, धान रोपाई तेज

झमाझम बारिश से खिले किसानों के चेहरे, धान रोपाई तेज

Wed, 05 Jul 2017 05:19 AM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 05:19 AM IST
विज्ञापन
झमाझम बारिश से खिले किसानों के  चेहरे, धान रोपाई तेज
झमाझम बारिश से खिले किसानों के चेहरे, धान रोपाई तेज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मंगलवार को हुई झमाझम बारिश से आम जनजीवन प्रभावित हुआ। कई क्षेत्रों में तेज, तो कुछ क्षेत्रों में धीमी बरसात हुई। बरसात से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। ज्यादातर क्षेत्रों में किसान परिवारीजनों के साथ खेतों में धान की रोपाई के लिए उतर पड़े हैं। मंगलवार को तमाम गांवों में किसान व मजदूर धान की रोपाई करते दिखाई दिए। बरसात से गन्ना किसानों को भी व्यापक लाभ हुआ है। वहीं, शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिली है मगर तमाम जगह पर जलभराव से दुश्वारी हो गई।
मंगलवार को एक बार फिर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। कहीं तेज, तो कहीं हल्की बारिश हुई। नतीजा यह हुआ कि संबंधित क्षेत्र में आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। नाले-नालियों के क्षतिग्रस्त होने व नियमित साफ सफाई न होने से जगह-जगह जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। इससे लोगों को आवागमन की समस्या का सामना करना पड़ा। महरुआ व जलालपुर के कुछ क्षेत्रों में झमाझम बारिश से जर्जर तार टूट गया, जिससे विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई। इसके अलावा जहांगीरगंज, राजेसुल्तानपुर व भीटी के भी कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश से विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई। अकबरपुर नगर व आसपास के कई क्षेत्रों में भी दोपहर बाद तेज बारिश हुई।
विज्ञापन

कई दिन से रुक-रुककर हो रही बरसात ने किसानों के चेहरे खिला दिए हैं। धान की खेती में प्रदेश के अग्रणी जनपदों में शुमार इस जिले के किसानों के लिए बरसात बड़ा वरदान साबित हो रही है। खेत तैयार होने के साथ ही किसानों के हाथ धान रोपाई के लिए तेजी से चलने लगे हैं। मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादातर किसान परिवार के सभी सदस्यों व मजदूरों के साथ खेतों में धान की रोपाई करते दिखे। इस दौरान कई जगह महिलाएं रोपाई के साथ-साथ कई तरह के गीत भी गाती दिखीं। हंसवर व दहियावर क्षेत्र में रोपाई कर रहे किसान रामअछैबर व जगजीवन वर्मा ने कहा कि, यदि इसी प्रकार से रुक-रुककर बरसात होती रहे, तो धान रोपाई में व्यापक लाभ होगा। भीटी के रामबख्श सिंह ने कहा कि, धान रोपाई के लिए मौसम पूरी तरह अनुकूल हो गया है। बरसात के चलते रोपाई का कार्य तेजी से चल रहा है। जलालपुर के गन्ना किसान मुन्नीलाल ने कहा कि, मौजूदा समय में गन्ना की सिंचाई की सख्त जरूरत थी। गत तीन दिन से रुक-रुककर हो रही बरसात के चलते सिंचाई को लाभ मिला है। उधर, बीते तीन दिन से हो रही बरसात के चलते उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों को निजात मिली। ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश का किशोरों व बच्चों ने जमकर लुत्फ लिया। बारिश में भीगकर लोगों ने आनंद उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजारों में दिखा सन्नाटा
दिन में कई चक्र में रुक-रुककर हुई बारिश के चलते बाजारों में सन्नाटा दिखा। इसका कारोबार पर साफ असर दिखा। दुकानदारों को ग्राहकों का इंतजार करना पड़ा। जो लोग जरूरी काम से किसी तरह बाजार पहुंचे भी वह काम निपटाने के साथ ही घरों की तरफ रुख कर लिए। इससे चाय-पान की दुकानों पर लगने वाली भीड़ भी नदारद दिखी। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की विभिन्न बाजारों में मंगलवार को सन्नाटे का माहौल बरसात के चलते देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed