{"_id":"595bdfa94f1c1baa2a8b46bf","slug":"14991933109-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से निजी लाइनमैन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से निजी लाइनमैन की मौत
Updated Wed, 05 Jul 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट लगने से निजी लाइनमैन की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
बसखारी। शुक्लबाजार निवासी एक निजी लाइनमैन मंगलवार को एक घर में विद्युत फाल्ट ठीक करते समय उसकी चपेट में आ गया। उसे गंभीर दशा में एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार शुक्लबाजार निवासी निजी लाइनमैन शैलेश गुप्त उर्फ बबलू (37) मंगलवार को बाजार निवासी विनोद के घर में विद्युत फाल्ट ठीक कर रहा था। तभी अचानक वह करंट की चपेट में आ गया। वहां मौजूद एक किशोरी ने फौरन बोर्ड से विद्युत सप्लाई को ठप कर उसकी जान बचाने का प्रयास किया। मगर तब तक शैलेश बुरी तरह से झुलस गया। इसी दौरान वहां पहुंचे लोगों ने आनन-फानन में शैलेश को बसखारी बाजार स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर परिवारीजन तत्काल आजमगढ़ जनपद के अतरौलिया स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।