{"_id":"595a7c344f1c1b70108b4601","slug":"149910231115-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने सौंपा छात्र छात्राओं को ड्रेस व पुस्तकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने सौंपा छात्र छात्राओं को ड्रेस व पुस्तकें
Updated Mon, 03 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रेस व पुस्तकें पाकर चहक उठे बच्चे
अंबेडकरनगर। बच्चे ही देश का भविष्य हैं। ऐसे में उन्हें चाहिए कि वे गुणवत्तापरक शिक्षा ग्रहण कर परिवारीजन, समाज व देश का नाम रोशन करें। इतिहास के पन्नों में तमाम ऐसे बच्चों के नाम दर्ज हैं जिन्होंने संसाधनों के अभाव के बावजूद देश का नाम विश्व में रोशन किया। ये बातें सोमवार को जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर में पुस्तक व ड्रेस वितरण समारोह का शुभारंभ करते हुए कही। ड्रेस व पुस्तकें पाकर बच्चे चहक उठे।
कार्यक्रम की शुरुआत डीएम ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीपार्चन कर किया। कहा कि परिषदीय विद्यालयों में अधिक से अधिक बच्चों का प्रवेश सुनिश्चित हो सके, इसके लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। निशुल्क पुस्तक, ड्रेस से लेकर एमडीएम योजना के तहत भोजन, ताजा फल व दूध दिया जा रहा है। ऐसे में छात्र-छात्राओं को चाहिए कि वे इन योजनाओं का बढ़-चढ़कर लाभ उठाते हुए मन लगाकर शिक्षा ग्रहण करें। सीडीओ ओपी आर्य ने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि देश के इतिहास में तमाम ऐसे महापुरुष मिलेंगे जिन्होंने संसाधनों के अभाव के बावजूद अपनी प्रतिभा के बल पर देश का नाम विश्व में रोशन किया। इस दौरान डीआईओएस विनोद सिंह, बीएसए जेएन सिंह, युवा कल्याण अधिकारी जेपी सिंह, नरेंद्र पाण्डेय, कुसुम मिश्रा व देवेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
उधर बीएसए जेएन सिंह ने बताया कि सोमवार को हुए कार्यक्रम में कक्षा सात के 11 छात्र-छात्राओं को पुस्तक व 65 छात्र-छात्राओं में ड्रेस का वितरण किया गया। बताया कि 20 जुलाई तक सभी विद्यालयों में पुस्तकें पहुंच जाएंगी। नई ड्रेस के लिए आवश्यक धनराशि संबंधित विद्यालयों के प्रबंध समिति के खाते में भेज दी गई है। साथ ही संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को अतिशीघ्र बच्चों को ड्रेस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।