फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   उत्पीड़न से नाराज फार्मासिस्टों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

उत्पीड़न से नाराज फार्मासिस्टों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

Mon, 03 Jul 2017 10:47 PM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
उत्पीड़न से नाराज फार्मासिस्टों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन
फार्मासिस्टों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। उत्पीड़न व विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला अस्पताल समेत सीएचसी, पीएचसी व स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात फार्मासिस्टों ने बांहों पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। कहा गया कि गत दिवस जमुनीपुर स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एक फार्मासिस्ट की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी थी। इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिला अस्पताल में आवास खाली होने के बावजूद उनको आवंटित नहीं किया जा रहा। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में सोमवार को फार्मासिस्ट बांहों पर काली पट्टी बांधकर जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी व स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचे। जिला अस्पताल में प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष नरेंद्र वर्मा ने कहा कि गत दिवस जमुनीपुर स्वास्थ्य केंद्र के एक फार्मासिस्ट की पिटाई कर दी गई। शिकायत के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उनका लंबे समय से उत्पीड़न किया जा रहा है। कहा कि जिला अस्पताल में तमाम आवास खाली पड़े हैं, इसके बावजूद उनको आवंटित नहीं किया जा रहा है। यह अत्यंत चिंताजनक बात है। फार्मासिस्टों का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फार्मासिस्टों के हक की लड़ाई पूरी मजबूती के साथ लड़ी जाएगी। वक्ताओं ने कहा कि फार्मासिस्ट एक्ट का अनुपालन पूरी गंभीरता से किया जाए। तय किया गया कि 6 जुलाई तक बांहों पर पट्टी बांधकर कार्य किया जाएगा। इस दौरान प्रेमचंद्र, सुग्रीव, गोपाल चौधरी, रविशंकर, रवींद्र व उदयराज आदि मौजूद रहे। अकबरपुर पीएचसी पर फार्मासिस्ट रवींद्र कुमार, लक्ष्मी सिंह, उदयराज वर्मा व रुदनरायन त्रिपाठी ने काली पट्टी बांध विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार नगपुर सीएचसी पर फार्मासिस्ट एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य रविश्याम पटेल के नेतृत्व में कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया। कहा कि फार्मासिस्टों के साथ लगातार उपेक्षात्मक रवैया अपनाया जा रहा है। यह अत्यंत ही अनुचित है। इस दौरान मनोज यादव, लालजी मिश्र, बृजेश वर्मा व मुश्ताक अहमद आदि मौजूद रहे। उधर, टांडा, जहांगीरगंज, आलापुर, भीटी व कटेहरी प्रतिनिधियों के अनुसार स्थानीय चिकित्सालयों में भी कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed