फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   मजदूर की हत्या मामले में केस दर्ज न होने पर भड़का आक्रोश

मजदूर की हत्या मामले में केस दर्ज न होने पर भड़का आक्रोश

Mon, 03 Jul 2017 11:03 PM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
मजदूर की हत्या मामले में केस दर्ज न होने पर भड़का आक्रोश
मजदूर की हत्या मामले में केस दर्ज न होने पर भड़का आक्रोश
विज्ञापन


जलालपुर। कपड़ा फैक्ट्री में मजदूर की हत्या मामले में केस न दर्ज होने से नाराज परिवारीजनों व ग्रामीणों ने सोमवार को जलालपुर-अकबरपुर मार्ग स्थित पट्टी चौराहे के निकट जाम कर दिया। जाम कर रहे ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। न सिर्फ राहगीरों की साइकिल व बाइक में तोड़फोड़ की बल्कि कुछ राहगीरों की पिटाई भी की। वे आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज करने तथा गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। सूचना मिलने पर एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर समझा-बुझाकर लगभग तीन घंटे तक चला जाम समाप्त कराया।
गौरतलब है कि रविवार सुबह जलालपुर थाना अंतर्गत उसमापुर मोहल्ला स्थित सद्दाम की कपड़ा फैक्ट्री परिसर में मजदूर युवक इंद्रेश पुत्र दलसिंगार निवासी मखदूमपुर बरामदपुर थाना अखंडनगर जनपद सुल्तानपुर का शव पड़ा मिला था। परिवारीजनों के अनुसार युवक की हत्या कर परिसर में स्थित एक तख्त पर उसका शव रख दिया गया था। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया था। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की। सोमवार सुबह मृतक के पिता दलसिंगार मामले में फैक्ट्री मालिक के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचे। आरोप है कि पुलिस ने यह कहकर केस दर्ज करने से इंकार कर दिया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का स्पष्ट कारण नहीं आया है। इससे परिवारीजनों व उनके साथ आए ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन

आक्रोशित ग्रामीण पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए पट्टी चौराहे पहुंचे और अकबरपुर-जलालपुर मार्ग जाम कर दिया। हंगामा कर रहे लोगों ने आधा दर्जन से अधिक राहगीरों की साइकिल व बाइक में तोड़फोड़ भी की। बताया जाता है कि कुछ राहगीरों की पिटाई भी की गई। जाम की सूचना मिलते ही एसडीएम जलालपुर राकेश कुमार कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। परिवारीजन मामले में केस दर्ज करने एवं आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। एसडीएम ने मामले में आवश्यक कार्रवाई किए जाने का आश्वासन देकर लगभग तीन घंटे तक चला जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed