फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   तेज रफ्तार पिकअप ने वृद्ध को रौंदा, मौत

तेज रफ्तार पिकअप ने वृद्ध को रौंदा, मौत

Mon, 03 Jul 2017 12:20 AM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार पिकअप ने वृद्ध को रौंदा, मौत
तेज रफ्तार पिकअप ने वृद्ध को रौंदा
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार वृद्ध को रौंद दिया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं पहना था।
सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना अंतर्गत भरथुआ गांव निवासी असगर अली (55) पुत्र मोहम्मद बशीर रविवार सुबह बाइक से दोस्तपुर जा रहा था। बताया जाता है कि बाजार के निकट पहुंचने पर पीछे से आ रही पिकअप ने उसे रौंद दिया। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। जब तक लोग मौके पर पहुंचते, चालक वाहन लेकर भाग खड़ा हुआ। गंभीर अवस्था में असगर को जिला अस्पताल अंबेडकरनगर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की। घटना से परिवारीजनों में रोना-पीटना मचा हुआ है।
विज्ञापन

उधर, सम्मनपुर थाना अंतर्गत बरियावन बाजार निवासी घनश्याम (58) पुत्र रामबली रविवार सुबह साइकिल से पलई रामनगर जाते समय बाजार के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बेवाना थाना अंतर्गत करमा जगदीशपुर गांव निवासी बृजेश (42) पुत्र नरसिंह दूबे रविवार सुबह बाइक से बेवाना जा रहा था। थाना क्षेत्र के घटकना गांव के निकट सामने से बाइक सवार ससपना गांव निवासी संजय (40) पुत्र रामसूरत से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर में दोनों को गंभीर चोटें आईं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। संजय की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed