फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   चोरों ने घर से पार किया छह लाख से अधिक का सामान

चोरों ने घर से पार किया छह लाख से अधिक का सामान

Sun, 02 Jul 2017 11:47 PM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
चोरों ने घर से पार किया छह लाख से अधिक का सामान
घर से पार किया छह लाख का सामान
विज्ञापन


जलालपुर। थाना क्षेत्र सम्मनपुर अंतर्गत जहनियापुर मछलीगांव में एक घर का ताला तोड़कर चोरों ने लगभग साढ़े छह लाख के गहने व कपड़े पर हाथ साफ कर दिया। चोर घर से बॉक्स व बैग भी उठा ले गए जिसमें से सामान निकालकर कुछ दूरी पर स्थित खेत में फेंक दिया। रविवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने मौके का जायजा लिया। बाद में पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
मछलीगांव गांव निवासी सोनू श्रीवास्तव पुत्र प्रवेश श्रीवास्तव अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। गांव में उनके दादा हिम्मत बहादुरलाल श्रीवास्तव ही रहते हैं। प्रतिदिन की तरह शनिवार देर शाम खाना खाकर घर के सभी दरवाजों में ताला लगाकर वे बरामदे में सो गए। रविवार सुबह वह उठे तो ताला टूटा हुआ पाया। यह देख वह सन्न रह गए। गुहार पर इर्दगिर्द के लोग भी मौके पर जुट गए। अंदर जाकर देखा तो सभी कमरे के ताले टूटे हुए थे। चारों तरफ सामान बिखरा पड़ा था। एक बॉक्स व एक बैग भी नदारद था। आलमारी का ताला टूटा था। उसमें का भी सामान बाहर बिखरा था। ग्रामीणों ने आसपास तलाश की तो घर से कुछ दूरी पर एक खेत में टूटा हुआ बॉक्स व बैग पड़ा मिला। उसके अंदर का सामान नदारद था। कुछ कपड़े वहां पड़े हुए थे।
विज्ञापन

सूचना पर एसओ रामअवतार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही वृद्ध व ग्रामीणों से आवश्यक पूछताछ की। पीड़ित के अनुसार चोर लगभग साढ़े छह लाख के सामान पर हाथ साफ कर दिए। एसओ ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है। उधर पीड़ित का कहना है कि चार दिन पहले चोरों ने घर के पीछे की खिड़की तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास किया था लेकिन सफलता नहीं मिली थी। इसकी जानकारी पुलिस को भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed