{"_id":"595938c74f1c1b8c1a8b4a1d","slug":"149901951318-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों के अन्तर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों के अन्तर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार
Updated Sun, 02 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों के अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार
अंबेडकरनगर। पुलिस ने चोरों के एक बड़े अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से चोरी की नौ बाइक, सवा दो किग्रा गांजा, आठ हजार की नगदी, इन्वर्टर बैट्री, लैपटॉप, कैमरा व मोबाइल के अलावा तमंचे व कारतूस भी बरामद किए गए। एसपी ने बड़ी सफलता में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को पांच हजार रुपये का नकद पुरस्कार भी प्रदान किया।
आपराधिक तत्वों के विरुद्ध चल रहे विशेष अभियान में जनपद पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। स्वाट टीम व बसखारी पुलिस द्वारा की जा रही सुरागरशी के आधार पर शनिवार रात डेढ़ बजे पुलिसकर्मियों ने बसखारी के बुकिया मोड़ के निकट घेराबंदी की। यहां तीन बाइक पर आते हुए लोगों को रोकने का प्रयास किया गया तो वे न सिर्फ भागने लगे वरन तमंचे से फायर भी किया। कुछ दूर आगे खड़ी पुलिस की दूसरी टीम ने कुल पांच बदमाशों को पकड़ लिया। उनकी पहचान आजमगढ़ के अहिरौला बिसईपुर निवासी सुनील निषाद व उमेश निषाद तथा टांडा के बहलोलपुर निवासी मोनू, फत्तेजगोरपुर निवासी मुन्ना सिंह तथा अहिरौली के रामपुर खेमापुर निवासी लालकांत सिंह के रूप में हुई।
रविवार को एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि बदमाशों के कब्जे से चोरी की कुल नौ बाइक, दो इन्वर्टर बैट्री, तीन लैपटॉप, दो कैमरा, एक प्रिंटर, तीन मोबाइल व आठ हजार की नकदी के अलावा सवा दो किग्रा गांजा भी मिला। तलाशी के दौरान एक तमंचा व कारतूस के अलावा तीन चाकू भी बरामद की गई। एसपी ने बताया कि जिले के विभिन्न थानों में चोरी समेत कुल 18 मुकदमों में पकड़े गए बदमाश शामिल थे। इन बदमाशों द्वारा वैवाहिक आयोजनों या घर के बाहर खड़ी बाइक को निशाना बनाया जाता था। चोरी का सामान रखने के लिए इन लोगों ने किछौछा में किराए पर एक कमरा भी ले रखा था। एसपी ने बसखारी थाना प्रभारी व स्वाट टीम प्रभारी समेत कई दरोगा व पुलिसकर्मियों को पांच हजार रुपये का नकद पुरस्कार भी प्रदान किया।