{"_id":"594807304f1c1b115e8b45e6","slug":"1497892688356-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मैक कारोबारी गिरफ्तार, 56 ग्राम स्मैक व तमंचा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मैक कारोबारी गिरफ्तार, 56 ग्राम स्मैक व तमंचा बरामद
Updated Mon, 19 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मैक कारोबारी गिरफ्तार, 56 ग्राम स्मैक व तमंचा बरामद
पुलिस ने केस दर्ज कर भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
हंसवर। स्मैक बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान 56 ग्राम स्मैक के साथ पुलिस ने एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ। पुलिस ने बाद में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
गौरतलब है कि टांडा सीओ सर्किल में इन दिनों नशीले पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए बड़े पैमाने पर पुलिस ने अभियान चला रखा है। बताया जाता है कि रविवार देर रात एसओ त्रिभुवन प्रसाद वर्मा हमराह सिपाहियों के साथ गश्त पर निकले हुए थे। टीम जब थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव के निकट पहुंची तो सड़क के किनारे एक युवक संदिग्ध दशा में दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखते ही वह भागने लगा। इस पर पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 56 ग्राम स्मैक, एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ। एसओ ने बताया कि पूछताछ में उसकी पहचान गिरीश वर्मा निवासी गोकुलपुर थाना हंसवर के रूप में हुई। गिरीश न सिर्फ टांडा बल्कि समूचे जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों में स्मैक की सप्लाई करता था। बताया कि विभिन्न धाराओं में केस दर्ज उसे जेल भेज दिया गया।