{"_id":"5946c7c64f1c1b58458b459a","slug":"149781091714-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हुए सर्पदंश के शिकार, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच हुए सर्पदंश के शिकार, एक गंभीर
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच लोग हुए सर्पदंश के शिकार, एक गंभीर
सभी को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। विभिन्न थाना क्षेत्रों में पांच लोग सर्पदंश के शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर थाना अंतर्गत इटकोहिया गांव निवासिनी साधना (17) पुत्री हरीराम को रविवार सुबह घर की सफाई करने के दौरान सांप ने डस लिया। परिवारीजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, मालीपुर थाना अंतर्गत इशरफुलनिशा (50) पत्नी मोहम्मद इरशाद को भी रविवार सुबह घर की साफ-सफाई के दौरान सांप ने डस लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, महरुआ थाना अंतर्गत चिउंटीपारा गांव निवासिनी रिंकू (36) पुत्र रामसिंह को रविवार भोर में खेत की सिंचाई के दौरान सांप ने डस यिला। उसे भी तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत भड़सारी गांव निवासी राजकुमारी (32) पत्नी महेंद्र को शनिवार देर शाम खेत की तरफ जाते समय सांप ने डस लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनके अलावा भीटी थाना अंतर्गत टिकरी गांव निवासी कौशल (36) पुत्र महादेव रविवार सुबह खेत में काम करने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गया। उसे पहले सीएचसी भीटी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।