फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   बच्चों के विवाद में घर में घुसकर मारपीट, तीन घायल

बच्चों के विवाद में घर में घुसकर मारपीट, तीन घायल

Mon, 19 Jun 2017 12:31 AM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
बच्चों के विवाद में घर में घुसकर मारपीट, तीन घायल
बच्चों के विवाद में घर में घुसकर मारपीट, तीन घायल
विज्ञापन

एक अन्य मामले में भूमि विवाद में मां-बेटी को लाठी-डंडे से पीटकर किया घायल
आलापुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत सरावां गांव में बच्चों के विवाद में कुछ लोगों ने घर में घुसकर परिवारीजनों की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। इससे तीन लोगों को चोटें आईं। पीड़ित पक्ष ने केस दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी। इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत बटेलीपुर गांव में भूमि विवाद में एकजुट लोगों ने मां बेटी की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र अंतर्गत सरावां गांव में शनिवार देर शाम बच्चों के बीच विवाद हो गया। वहां मौजूद लोगों ने बच्चों को समझाकर मामला शांत करा दिया। आरोप है कि गांव के शमीम आदि एकजुट होकर खुर्शीद आलम के घर पहुंचे और अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर आरोप के अनुसार एकजुट लोग घर में घुस गए और पिटाई शुरू कर दी। गुहार पर जब तक लोग मौके पर पहुंचते, तब तक हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग खड़े हुए। मारपीट में रजिया खातून, कैफ व गुनाज बेगम को चोटें आईं। बाद में पीड़ित पक्ष की शाहजहां पत्नी खुर्शीद आलम ने थाने पहुंचकर केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एसओ देवीचरण गुप्ता ने बताया कि घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

उधर थाना क्षेत्र अंतर्गत बटेलीपुर गांव में भूमि विवाद में मां बेटी की पिटाई कर दी गई। गांव निवासिनी विधवा कलावती पत्नी शमशेर की गांव के ही ढुनमुन से लंबे समय से भूमि विवाद चला आ रहा है। इसे लेकर कई बार दोनों पक्ष आमने सामने आ चुके हैं। आरोप है कि रविवार सुबह कलावती अपनी पुत्री कुसुम के साथ कहीं जा रही थी। इसी बीच ढुनमुन व अन्य ने दोनों की लाठी डंडों से पिटाई शुरू कर दी। गुहार पर जब छोटी पुत्री अंजू वहां पहुंची, तो उसकी भी पिटाई कर दी। अंजू किसी प्रकार वहां से भागकर थाने पहुंची और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती, तब तक हमलावर वहां से भाग खड़े हुए थे। बाद में पीड़ित कलावती की तहरीर पर पुलिस ने मामले में ढुनमुन व अन्य के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed