{"_id":"5946b5d44f1c1b8e578b4692","slug":"14978063233-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ काटने के विवाद में महिला की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ काटने के विवाद में महिला की पिटाई
Updated Sun, 18 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेड़ काटने के विवाद में महिला की पिटाई
जहांगीरगंज। थाना अंतर्गत गोवर्धनपुर गांव में शनिवार देर शाम बबूल पेड़ की डाल काटने के विवाद में एक महिला की पिटाई कर दी गई। पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने दो के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
तहरीर में गांव निवासिनी सुरसती पत्नी रामबचन ने कहा कि गत दिवस आई तेज आंधी में गांव निवासी देवीअचल पुत्र हंसराज के घर के बाहर लगा बबूल का पेड़ टूटकर उसकी छप्पर पर लटक गया। शनिवार देर शाम वह अपने पौत्र से बबूल की उस डाल को कटवा रही थी, जिससे छप्पर को नुकसान हो रहा था। यह बात देवीअचल को नागवार गुजरी। वह अपने पुत्र नीरज के साथ वहां पहुंचा और उसके पौत्र को डांटकर वहां से भगा दिया। इस पर जब वह वहां पहुंची, तो दोनों ने मिलकर उसकी लाठी डंडे से पिटाई कर दी। एसओ मनबोध तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर देवीअचल व उसके पुत्र नीरज के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। ब्यूरो