{"_id":"5946b5b24f1c1b1c0a8b46e2","slug":"149780628911-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाठी डंडों से पुजारी पर हमला, दो पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाठी डंडों से पुजारी पर हमला, दो पर केस
Updated Sun, 18 Jun 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाठी-डंडों से पुजारी पर हमला, दो पर केस
भीटी। थाना अंतर्गत मिश्रौली गांव स्थित हनुमंत कुटी के पुजारी की शनिवार रात्रि कुछ लोगों ने लाठी डंडों से पिटाई कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार हनुमंत कुटी के पुजारी श्रीपतदास कुटी के बाहर सो रहे थे। इसी बीच बगल स्थित तालाब में गांव के ही देवमणि निषाद व मिठाईलाल मछली मारने पहुंचे। श्रीपत ने इसका विरोध किया, तो आरोप है कि दोनों ने उसकी लाठी डंडों से पिटाई शुरू कर दी। गुहार पर जब तक इर्दगिर्द के लोग मौके पर पहुंचते, तब तक हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग खड़े हुए थे। श्रीपत ने बाद में थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। कहा गया कि तालाब कुटी का है। प्रशासन ने मछली पालन के लिए देवमणि व अन्य को तालाब का पट्टा दे दिया था। गत दिवस ही उन्होंने न्यायालय से स्टे ले लिया था। इसके बाद भी देवमणि व अन्य तालाब में मछली मारने पहुंच गए। एसओ वकील सिंह यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। ब्यूरो